फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jyotirlinga Darshan In Sawan: सावन में करें सात ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, आईआरसीटीसी लाया है शानदार टूर पैकेज

Fri, 14 Jul 2023 09:39 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवानी अवस्थी Updated Fri, 14 Jul 2023 09:39 AM IST
विज्ञापन
Jyotirlinga Darshan In Sawan 2023 IRCTC Tour Package Of Jyotirlinga Yatra Fare And Tour Details in Hindi
महाकाल उज्जैन - फोटो : facebook

Jyotirlinga Darshan In Sawan 2023: सावन शुरु हो गए हैं। भगवान शिव के प्रिय माह सावन का हिंदू पौराणिक मान्यताओं के अनुसार विशेष महत्व है। इस महीने में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की पूजा करते हैं और उपवास रखते हैं। वहीं शिव पूजन के लिए शिवालयों, मंदिरों और ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए जाते हैं।



भारत में 12 ज्योतिर्लिंग हैं, जिनका धार्मिक महत्व बहुत अधिक है। सावन में अगर आप भी भगवान शिव के अद्भुत और प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने की इच्छा रखते हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए एक शानदार टूर पैकेज लेकर आया है।

आईआरसीटीसी के ज्योतिर्लिंग यात्रा टूर पैकेज के अंतर्गत यात्रियों को एक साथ 7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन का मौका मिल रहा है। टूर पैकेज के अंतर्गत भीमाशंकर, ग्रिनेश्वर, महाकालेश्वर, मल्लिकार्जुन, ओंकारेश्वर, परली वैजनाथ, त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का मौका मिलेगा। सावन के पावन माह में सातों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के लिए इस टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में ज्योतिर्लिंग यात्रा के लिए आईआरसीटीसी टूर पैकेज की पूरी जानकारी विस्तार से दी जा रही हैं।

Jyotirlinga Darshan In Sawan 2023 IRCTC Tour Package Of Jyotirlinga Yatra Fare And Tour Details in Hindi
आईआरसीटीसी गुजरात टूर पैकेज - फोटो : Istock

टूर पैकेज का नाम

आईआरसीटीसी के सावन स्पेशल इस टूर पैकेज का नाम 'हर हर महादेव! सात ज्योतिर्लिंग दर्शन यात्रा (WZBGI07)' है। इस टूर पैकेज का लुत्फ आप ट्रेन के जरिए उठा सकते हैं।

Jyotirlinga Darshan In Sawan 2023 IRCTC Tour Package Of Jyotirlinga Yatra Fare And Tour Details in Hindi
टूर पैकेज - फोटो : instagram/vsoetrain/

कब से शुरू हो रहा ज्योतिर्लिंग का टूर पैकेज

टूर पैकेज की शुरुआत 13 अगस्त 2023 से हो रही है। यात्रा राजकोट से शुरू होगी। सुविधा और बजट के मुताबिक स्लीपर, इकोनॉमी, 3एसी स्टैंडर्ड, 3 एसी-कंफर्ट में टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jyotirlinga Darshan In Sawan 2023 IRCTC Tour Package Of Jyotirlinga Yatra Fare And Tour Details in Hindi
बाबा बैद्यनाथ धाम - फोटो : Facebook/BabaBaidyanathJyotirlingaTemple

टूर पैकेज की अवधि

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज को पूरा करने में 9 रातों और 10 दिनों का समय लगेगा। इस दौरान ठहरने, खाने और मंदिरों के भ्रमण के लिए परिवहन की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Jyotirlinga Darshan In Sawan 2023 IRCTC Tour Package Of Jyotirlinga Yatra Fare And Tour Details in Hindi
12 ज्योतिर्लिंग - फोटो : Istock

यात्रा का रूट

राजकोट, साबरमती, छायापुरी, गोधरा से यात्रा के लिए ट्रेन रवाना होगी। यहां से उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर और महाकाल लोक के दर्शन करने को मिलेगा। अगले दिन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के बाद खंडवा रेलवे स्टेशन से नासिक के लिए रवाना होंगे।

नासिक में त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद यात्रियों को पूना ले जाया जाएगा। सड़क मार्ग के जरिए भीमा शंकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के लिए जा सकते हैं। रात में औरंगाबाद के लिए ट्रेन रवाना होगी। ग्रिश्नेश्वर ज्योतिर्लिंग और एलोरा की गुफाएं घूमने जाने का मौका मिलेगा।

आगे के सफर के लिए पर्ली में वैजनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन मिलेंगे। मल्लिकार्जुन श्रीशैलम पहुंचकर यहां मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन का मौका मिलेगा। बाद में यात्रियों को राजकोट के लिए ट्रेन रवाना हो जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed