मंगोलियाई रूट से देश में दस्तक देने वाले प्रवासी पक्षियों ने अब मौसम मुफीद होने पर सूर सरोवर पक्षी विहार, कीठम में डेरा जमा लिया है। तीन दिनों से प्रवासी पक्षियों के झुंड कीठम झील में अटखेलियां करते नजर आ रहे हैं। 800 हेक्टेयर में फैले पक्षी विहार में मेहमान परिंदों का कलरव सुनाई देने लगा है। राष्ट्रीय चंबल सैंक्चुअरी प्रोजेक्ट और पक्षी विशेषज्ञों के मुताबिक इस बार कीठम में प्रवासी पक्षियों की संख्या में इजाफा हुआ है। भरतपुर की जगह पक्षियों को कीठम झील रास आ रही है। कीठम के पास बड़े वेटलैंड जोधपुर झील में भी पक्षियों की अठखेलियां नजर आ रही हैं। हिमालय की ऊंची चोटियों को पार करके मंगोलियाई रूट से देश में आने वाले प्रवासी पक्षियों के लिए अब सूर सरोवर पक्षी विहार का मौसम और पर्यावरण अनुकूल हो गया है।
{"_id":"61ac5a51e039dd63b461b160","slug":"keetham-lake-bar-headed-goose-pelican-northern-showler-painted-stork-reached","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पक्षियों का डेरा: मौसम हुआ मुफीद तो कीठम में बढ़े मेहमान, देखिए प्रवासी परिंदों की खूबसूरत तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पक्षियों का डेरा: मौसम हुआ मुफीद तो कीठम में बढ़े मेहमान, देखिए प्रवासी परिंदों की खूबसूरत तस्वीरें
Sun, 05 Dec 2021 11:51 AM IST
Abhishek Saxena
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
कीठम में पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा: कीठम झील में ब्लेक टेल्ड
- फोटो : अमर उजाला
तापमान में एकाएक गिरावट और सर्दी की दस्तक के साथ ही 20 से 30 हजार किमी की दूरी तय करने के बाद 30 से ज्यादा देशों के पक्षी कीठम में अपना डेरा जमा चुके हैं। इनमें पेलिकन, ब्लैक टेल्ड गोडविट, कॉमन टील, नोर्दन शोवलर, बार हेडेड गूज, व्हाइट वेगटेल, कारमोरेंट, रेड टेप्ड आईबिस, ब्लैक हेडेड आईबिस हैं। फरवरी तक यहां रहने के बाद यह वापस लौट जाएंगे।
आगरा: कीठम झील में प्रवासी पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
भोजन की उपलब्धता भी कारण
घना पक्षी विहार की झील में पांच साल बाद पाचना बांध से पानी भरने के कारण उथले पानी में शिकार करने वाले पक्षी जोधपुर झाल आ गए हैं। कीठम में मछलियों की अच्छी तादाद है, भोजन मिलने के कारण पक्षियों ने यहां डेरा जमाया है। खासतौर पर डक फैमिली यहां काफी संख्या में आई है। -केपी सिंह, पक्षी विशेषज्ञ, बॉयो डायवर्सिटी रिसर्च सोसायटी
विज्ञापन
विज्ञापन
पेलिकन पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल से संख्या अधिक
नवंबर के आखिरी सप्ताह में तापमान कम होने के साथ ही कीठम में पक्षियों के झुंड आने लगे हैं। बीते साल की तुलना में इस बार उनकी संख्या ज्यादा है। जनवरी में पक्षियों की गणना कराई जाएगी लेकिन वन्यजीव कर्मचारियों ने वॉच टावरों से देखने पर बीते साल से संख्या ज्यादा पाई है। - दिवाकर श्रीवास्तव, डीएफओ, राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुअरी प्रोजेक्ट
विज्ञापन
कीठम में पक्षी
- फोटो : अमर उजाला
बीते साल 80 प्रजातियों के प्रवासी पक्षी दिखे थे। गणना के दौरान 5279 पक्षी मिले थे, जिसमें 503 ग्रेट कॉरमोरेंट, 1,266 लिटिल कॉरमोरेंट, 67 ग्रेट पेलिकन, 562 नार्दन शॉवलर देखे गए थे। वहीं 1,179 पक्षी जोधपुर झाल में देखे गए थे।
आगरा: कीठम में पक्षियों की चहचहाहट में खलल नहीं डाल पाएगा वाहनों का शोर, होगी यह व्यवस्था