फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि: आतंकियों के निशाने पर भाजपा नेता, चार दिन में दूसरा हमला

Thu, 01 Apr 2021 06:20 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 01 Apr 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Wreath laying ceremony of Constable Rameez Raja who lost his life in  terrorist attack at BJP leader residence in Jammu and Kashmir
शहीद जवान को दी गई श्रद्धांजलि - फोटो : ANI

श्रीनगर के नौगाम स्थित भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकी हमले में शहीद पुलिस के जवान को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। इस हमले को लेकर आईजी कश्मीर विजय कुमार ने बताया कि तीनों आतंकियों की पहचान कर ली गई है। तीनों श्रीनगर के रहने वाले हैं, जोकि लश्कर से जुड़े हुए हैं। आतंकियों के खात्मे के लिए अभियानों में तेजी लाई जाएगी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने हमले की निंदा करते हुए पुलिस के आला अधिकारियों से घाटी के सभी प्रमुख नेताओं के सुरक्षा कवच को बढ़ाए जाने की अपील की है। 

Wreath laying ceremony of Constable Rameez Raja who lost his life in  terrorist attack at BJP leader residence in Jammu and Kashmir
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि नौगाम के आरिबाग इलाके में गुरूवार सुबह आतंकियों ने भाजपा नेता मोहम्मद अनवर खान के घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हमला किया। इस हमले में वहां तैनात जम्मू-कश्मीर पुलिस के कांस्टेबल रमीज राजा को गोली लगी और उन्होंने दम तोड़ दिया। आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लेने के साथ आसपास के इलाकों में आतंकियों को तलाशने के लिए एक साझा तलाशी अभियान भी चलाया गया। 

Wreath laying ceremony of Constable Rameez Raja who lost his life in  terrorist attack at BJP leader residence in Jammu and Kashmir
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

यह पिछले चार दिनों में भाजपा नेताओं पर दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले सोमवार को आतंकियों ने सोपोर में म्युनिसिपल कार्यालय में दाखिल होकर भाजपा पार्षदों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। जिसमें दो पार्षद की मौत हो गई थी और एक पुलिस कर्मी शहीद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wreath laying ceremony of Constable Rameez Raja who lost his life in  terrorist attack at BJP leader residence in Jammu and Kashmir
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : अमर उजाला

एक के बाद एक भाजपा नेताओं को आतंकियों द्वारा निशाना बनाए जाने को लेकर भाजपा द्वारा चिंता व्यक्त की गई है। भाजपा के महासचिव अशोक कौल ने पुलिस के आला अधिकारियों से घाटी के सभी प्रमुख भाजपा नेताओं के सुरक्षा कवच को बढ़ाए जाने की अपील की है। गौरतलब है कि अशोक कौल ने कहा कि सोपोर हमले के बाद आईजीपी कश्मीर ने खुद कबूला था कि हमला सुरक्षा में चूक के चलते हुआ है।

विज्ञापन
Wreath laying ceremony of Constable Rameez Raja who lost his life in  terrorist attack at BJP leader residence in Jammu and Kashmir
श्रीनगर आतंकी हमला - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने कहा कि आए दिन भाजपा नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है और इसमें हम अपने पुलिस के जवानो को भी खो रहे हैं। इसलिए समय की ज़रुरत है कि पुलिस द्वारा सुरक्षा समीक्षा कर सभी प्रमुख नेताओं के सुरक्षा कवच को बढ़ाया जाना चाहिए जिनकी जान को खतरा है। वहीं इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी टीआरएफ ने ली है। टीआरएफ लश्कर का ही एक अंग है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed