श्रीनगर के नौगाम स्थित भाजपा नेता के घर पर हुए आतंकी हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एक जवान शहीद हो गया। इस हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों की पहचान कर ली गई है। जिन्होंंने हमले को अंजाम देने से पहले बड़ी साजिश रची थी। तीन आतंकियों में से एक आतंकी बुर्का पहनकर भाजपा नेता के घर में घुसा था। इसके बाद दूसरे आतंकी ने अंधाधुंध गोलीबारी की। वहीं तीसरा आतंकी शहीद जवान का हथियार लेकर फरार हो गया। आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर अभियान शुरू किया है।
बुर्के में आतंकी: श्रीनगर को दहलाने वाले तीनों आतंकियों की हुई पहचान, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 01 Apr 2021 04:12 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन