फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Panchayat elections to be held for first time in Union Territory of Ladakh voting on November 21

लद्दाख में पहली बार पंचायत चुनाव: दो नवंबर तक दाखिल किए जा सकेंगे नामांकन, तीन को पत्रों की जांच; 21 को वोटिंग

Wed, 21 Oct 2026 11:03 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 21 Oct 2026 11:03 PM IST
सार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। इन चुनावों के लिए 21 नवंबर को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया की अधिसूचना 26 अक्तूबर को जारी की जाएगी। उम्मीदवार दो नवंबर तक अपने नामांकन दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच तीन नवंबर को होगी। 

विज्ञापन
Panchayat elections to be held for first time in  Union Territory of Ladakh voting on November 21
वोटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली बार पंचायत चुनाव की घोषणा हुई है। आगामी 21 नवंबर को मतदान होगा। पूरी चुनावी प्रक्रिया 30 नवंबर तक पूरी करानी होगी। बुधवार को राज्य चुनाव आयोग ने प्रदेश के सभी पंचायत हलकों के लिए विस्तृत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार प्रशासक और राज्य चुनाव आयोग की ओर से आगामी 26 अक्तूबर को आम चुनाव के संबंध में अधिसूचना जारी की जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि दो नवंबर तय की गई है। इसके बाद तीन नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) की जाएगी। उम्मीदवार आगामी पांच नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन


पंचायत चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही राज्य चुनाव आयोग की ओर से पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के लिए आदर्श आचार संहिता भी जारी कर दी गई है। लद्दाख के मुख्य चुनाव आयुक्त सुधांशु पांडेय के अनुसार प्रदेश में पंचायत हलकों के चुनाव का कार्यक्रम जम्मू और कश्मीर पंचायती राज नियम-1996 के प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2018 में हुए थे पिछले चुनाव
लद्दाख में पंचायत हलकों के लिए पिछले चुनाव आठ साल पहले नवंबर, 2018 में हुए थे। उस वक्त लद्दाख जम्मू-कश्मीर राज्य का हिस्सा था। इसमें केवल दो ही जिले लेह और कारगिल थे। पांच अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुनर्गठन के साथ लद्दाख को अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया। उसके बाद यह प्रदेश का पहला पंचायत चुनाव है। 

चुनाव कार्यक्रम
-26 अक्तूबर : अधिसूचना जारी
-02 नवंबर : नामांकन की अंतिम तिथि 
-03 नवंबर : नामांकन पत्रों की जांच
-05 नवंबर : नाम वापसी की अंतिम तिथि
-21 नवंबर : मतदान
-30 नवंबर : चुनाव प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed