भारत ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है। सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 पर कब्जा जमाया है। इस बार इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में किया गया था। सौंदर्य प्रतिस्पर्धा में बॉलीवुड के बड़े स्टार्स शामिल हुए। 21 साल बाद जब मिसेज वर्ल्ड का खिताब भारत के नाम हुआ, तो सरगम स्टेज पर इमोशनल होती हुई दिखीं।
Mrs World 2022: जानें कौन हैं सरगम कौशल, जिन्होंने कौशल से अमेरिका में बिखेरी खूबसूरती की 'सरगम'
सरगम कौशल मिसेज वर्ल्ड 2022 पर कब्जा जमाया है। इस बार इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिका में किया गया था। 32 साल की सरगम कौशल जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हैं।
सरगम का विवाह भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट कमांडर आदित्य मनोहर शर्मा से हुआ है। सरगम के पिता का नाम जीएस कौशल और माता मीना कौशल हैं। इससे पहले सरगम ने मुंबई में आयोजित मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता था। मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने के बाद सरगम जम्मू आई थीं। अनुभवों को सांझा करते हुए उन्होंने बताया कि मिस इंडिया वर्ल्ड बनने तक पति का बड़ा योगदान रहा है।
उन्होंने ही पहला मॉडलिंग कांट्रेक्ट दिलवाया था। मॉडलिंग से पहले सरगम शिक्षका थी, लेकिन मॉडलिंग का शोक हमेशा से था। पति का तबादला मुंबई में होने के बाद मॉडलिंग शुरू की। उन्होंने बताया कि पापा का सपना था की मॉडलिंग करूं।
खिताब जीतने पर जम्मू में जश्न का माहौल
जहां भी मौका मिले तो लड़कियों के लिए कुछ न कुछ जरूर करें। लड़कियां आज हर क्षेत्र में आगे हैं। बस उन्हें मंच और समानता देने की जरूरत है। आज में गर्व के साथ कह सकता हूं कि सरगम मेरी बेटी है, इस प्रदेश और देश की बेटी है। यह बात जम्मू के बाहु फोर्ट निवासी मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के पिता जीएस कौशल ने कही। सरगम के खिताब जतीने के बाद बाहु फोर्ट में जश्न का महौल है।
मां बोलीं- खुशी है कि हम सरगम के नाम से पहचाने जा रहे
सरगम की माता मीना कौशल और पिता जीएस कौशल को बधाई देने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बेटी की इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए माता ने कहा कि आज हम सरगम के नाम से पहचाने जा रहे हैं। हमारी बेटी ने अपनी इच्छा शक्ति और मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है।
पिता जीएस कौशल ने कहा कि 21 साल बाद सरगम ने देश के लिए इस खिताब को जीता है। ये न सिर्फ जम्मू-कश्मीर पूरे देश के लिए गर्व की बात है। वर्तमान समय में लड़के-लड़कियां बराबर हैं। आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे हैं। जब भी मौका मिले लड़कियों के लिए कुछ न कुछ करें। उन्होंने प्रेरित करे उनका सहारा बने। बेटियां परिवार के साथ देश का नाम भी रोशन करती हैं ये सरगम ने सच कर दिखाया है।
सरगम के माता-पिता को किया सम्मानित
मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब जीतने वाली सरगम कौशल के बाहु फोर्ट स्थित घर पर भाजपा नेता राजीव चाढ़क, अनुराधा चाढ़क सहित क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक पहुंचे और परिजनों को सम्मानित किया। राजीव चाढ़क ने कहा कि कड़े परिश्रम एवं लग्न से सरगम ने देश का नाम विश्व पटल पर स्थापित किया है। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि सरगम बाहु फोर्ट जम्मू की बेटी है।