फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jammu Kashmir Weather: डल झील बनी बर्फ की चट्टान, पर्यटक बोले- साइबेरिया के बारे में पढ़ा था, कश्मीर में दिखा वैसा ही दृश्य

Fri, 15 Jan 2021 03:17 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 15 Jan 2021 03:17 PM IST
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi weather Srinagar recorded as minus 7.6 degree centigrade
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर घाटी में पिछले 25 वर्षों के ठंड के टूटे रिकॉर्ड ने श्रीनगर में विश्व प्रसिद्ध स्थित डल झील को जमा दिया। यह जमी हुई झील घाटी घूमने आए पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है। वहीं जिला प्रशासन ने लोगों से इसपर चलने से परहेज करने को कहा है। साथ ही लोगों की सुरक्षा के लिए एसडीआरफ की टीमें तैनात की हैं।

Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi weather Srinagar recorded as minus 7.6 degree centigrade
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में भीषण ठंड के चलते पानी के कई स्रोत जम गए हैं। झील, तालाबों आदि पर बर्फ की मोटी परत जम चुकी है। ऐसा ही हाल डल झील का भी देखने को मिला। झील की ऊपरी सतह पर कई इंच की बर्फ की मोटी परत जम चुकी है।

Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi weather Srinagar recorded as minus 7.6 degree centigrade
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

स्थानीय लोग इस दृश्य को कई वर्षों बाद देख पाए। इस बीच कई लोग इस झील पर चलते दिखाई दिए। दिल्ली से आईं प्रियंका दुबे ने बताया कि वह दो दिनों से गुलमर्ग में थीं और जमी हुई झील के अनोखे दृश्य देखने के लिए सीधा डल झील पहुंचीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi weather Srinagar recorded as minus 7.6 degree centigrade
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने साइबेरिया के बारे में पढ़ा था लेकिन यहां आकर उन्हें वैसा ही दृश्य देखने को मिला। इस बीच सोशल मीडिया पर लोगों के झील पर चलने वाले फोटो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने लोगों से इस पर चलने से परहेज करने की अपील की।

विज्ञापन
Jammu Kashmir Weather Today Update Latest News in Hindi weather Srinagar recorded as minus 7.6 degree centigrade
जम्मू-कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

डीसी डॉ. शहीद चौधरी ने कहा कि जमी हुई झील पर चलना खतरे से खाली नहीं है क्योंकि किसी जगह पर बर्फ की परत कमजोर होने के चलते कोई हादसा हो सकता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि झील में एसडीआरफ की टीमों को भी पेट्रोलिंग के लिए तैनात कर दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed