{"_id":"5d98a68d8ebc3e014757a3ea","slug":"weather-jammu-kashmir-temperature-in-valley-gulmarg-recorded-minimum-temperature-of-1-8-degree","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः मौसम ने ली करवट तो घाटी की खूबसूरती को लगे चार चांद, गुलमर्ग की वादियां हुईं और हसीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः मौसम ने ली करवट तो घाटी की खूबसूरती को लगे चार चांद, गुलमर्ग की वादियां हुईं और हसीन
Sun, 06 Oct 2019 06:33 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
गुलमर्ग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य में पारे में गिरावट का सिलसिला जारी है। घाटी में ठंडक बढ़ी है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-5 डिग्री नीचे चल रहा है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। इस बीच विश्व विख्यात पर्यटन स्थल गुलमर्ग न्यूनतम 1.8 डिग्री तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।
जम्मू का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में शनिवार को मौसम साफ रहा। दिन में तपिश का थोड़ा अहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार रविवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
जम्मू का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में शनिवार की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ सीधी धूप में तपिश का अहसास हुआ। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री गिरकर 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू का मौसम
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3.8 डिग्री गिरकर 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बटोत और भद्रवाह क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 9.0 और 8.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
वैष्णो देवी धाम
- फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिससे देशभर से पहुंच रहे यात्री दिन में ही पैदल यात्रा को तवज्जो दे रहे हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.1 डिग्री गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।