फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Jammu Kashmir: मौसम ने फिर बदली करवट, बर्फबारी से गुलजार हुई घाटी तो झूम उठे पर्यटक, देखिए तस्वीरें

Thu, 04 Feb 2021 04:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 04 Feb 2021 04:13 PM IST
विज्ञापन
Weather Jammu Kashmir Air traffic affected on second day due to snow
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। श्रीनगर समेत कश्मीर के अधिकतर जिलों में बर्फबारी हुई है। डल झील समेत कई जलस्थल जमे हुए हैं। पर्यटन स्थलों पर पर्यटक बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं।  हवाई यातायात दूसरे दिन भी प्रभावित हुआ है। श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रनवे पर बर्फ जम गई है, जिसे हटाने का काम जारी है।

Weather Jammu Kashmir Air traffic affected on second day due to snow
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू संभाग के पर्वतीय क्षेत्रों में भी बर्फबारी के साथ मैदानी इलाकों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। श्रीनगर में सुबह हल्की बर्फबारी से सड़कों पर फिसलन रही। उत्तरी और दक्षिणी कश्मीर के मैदानी इलाकों में 3-4 इंच बर्फ गिरी है। कई पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हुई है।

Weather Jammu Kashmir Air traffic affected on second day due to snow
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

एक अधिकारी ने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है जिससे रात के तापमान में हल्का सुधार देखने को मिला है। कश्मीर के अधिकतर जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री नीचे चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather Jammu Kashmir Air traffic affected on second day due to snow
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में बुधवार की शुरुआत हल्की बारिश के साथ हुई। दिनभर हल्की धूप खिलने के साथ बादल छाए रहे। शाम को सर्द हवाएं चलीं। जम्मू में दिन का तापमान 21.0 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Weather Jammu Kashmir Air traffic affected on second day due to snow
Weather Jammu Kashmir - फोटो : बासित जरगर

जिला उधमपुर के पर्यटन स्थल नत्थाटाप में सफेद चादर बिछी है। चिनैनी समेत कई मैदानी इलाकों में बारिश हुई है। किश्तवाड़ में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान 7.6, बटोत में 8.1, कटड़ा में 19.5, भद्रवाह में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह और कारगिल में कड़ाके की ठंड जारी है। कारगिल में दिन का तापमान भी माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed