फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kashmir Weather : कश्मीर में मौसम सुहावना, शाम में तेज हवाओं के साथ बरसे बादल, पर्यटकों ने लिया आनंद

Thu, 13 Jun 2024 02:08 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 13 Jun 2024 02:08 PM IST
सार

कश्मीर घाटी में मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्म इलाकों से घाटी पहुंचे पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन
Weather in Kashmir pleasant clouds rained with strong winds in srinagar tourists enjoyed
श्रीनगर की डल झील में शिकारे का आनंद लेते हुए - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर घाटी में मौसम सुहावना बना हुआ है। गर्म इलाकों से घाटी पहुंचे पर्यटक इस मौसम का आनंद ले रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी के लगभग सभी हिस्सों में बीते दिनों हुई बारिश से घाटी में तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को श्रीनगर में दिनभर धूप रहने के बाद शाम को कुछ राहत मिली। तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। घाटी के पहाड़ी इलाकों में भी बादल बरसे।

Weather in Kashmir pleasant clouds rained with strong winds in srinagar tourists enjoyed
कश्मीर में घूमने पहुंचे पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

कई उच्च पर्वतीय इलाकों में बीते शुक्रवार को बर्फबारी हुई थी, जिसके बाद मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। गुजरात से घाटी घूमने आए जिगनेश के अनुसार इस समय उनके वहां 45 डिग्री से ऊपर तापमान है और कश्मीर में बिलकुल विपरीत है।

Weather in Kashmir pleasant clouds rained with strong winds in srinagar tourists enjoyed
कश्मीर में घूमने पहुंचे पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

पर्यटक दीपिका कुमारी के अनुसार, घाटी की सुंदरता और मौसम कोई बाहर बैठे कल्पना भी नहीं कर सकता। यहां आकर वापस लौटने का मन नहीं कर रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weather in Kashmir pleasant clouds rained with strong winds in srinagar tourists enjoyed
कश्मीर में घूमने पहुंचे पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर की विश्व प्रसिद्ध डल झील, लाल चौक, गुलमर्ग, पहलगाम और सोनमर्ग समेत यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। 

विज्ञापन
Weather in Kashmir pleasant clouds rained with strong winds in srinagar tourists enjoyed
कश्मीर में घूमने पहुंचे पर्यटक - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में अधिकतम तापमान 29.9 और न्यूनतम 14.4 डिग्री रहा। धर्मनगरी कटड़ा में मौसम से कोई राहत नहीं। कटड़ा में बुधवार को पारा 39 डिग्री रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed