1991 के बाद सर्दी के मौसम में पहली बार श्रीनगर का तापमान माइनस 8.8 दर्ज किया गया है। साल 2021 में कश्मीर में भारी ठंड पड़ी है। बर्फबारी ने भी पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 31 जनवरी से 3 फरवरी तक प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसमें जम्मू संभाग में 2 फरवरी से मौसम बदलेगा।
2 of 6
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
आगामी दिनों में बर्फबारी की सूरत में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मार पड़ सकती है। घाटी पूरी तरह से शीतलहर की चपेट में है। बर्फीली हवाओं से जनजीवन प्रभावित है। कश्मीर के सभी जिलों में दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से 5-9 डिग्री तक नीचे चल रहा है। लेह और कारगिल में हड्डियां जमा देने वाली ठंड जारी है।
3 of 6
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में धूप खिली रही, लेकिन सुबह और शाम को ठिठुरन कायम है। कश्मीर में रात के साथ दिन के तापमान में गिरावट जारी है। श्रीनगर में डल झील समेत कई जल स्थल जमे हुए हैं। कश्मीर घाटी में सर्दियों के सबसे भीषण 40 दिन समाप्त हो गए। इन भीषण सर्दियों के दिनों को चिल्ले कलां के नाम से जाना जाता है।
4 of 6
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां की शुरुआत 21 दिसम्बर को होती है और 31 जनवरी को यह 40 दिन पूरे होते हैं। अगर इन 40 दिनों की बात करें तो इस दौरान श्रीनगर के साथ-साथ घाटी के लगभग सभी हिस्सों का न्यूनतम तापमान अधिकतर शून्य से नीचे ही रहता है। जल स्रोत, पानी की पाइपें आदि जमने लगती हैं। सड़कों पर भी सुबह-सुबह कोहरे की परत देखने को मिलती है।
5 of 6
Weather Jammu Kashmir
- फोटो : बासित जरगर
वहीं इस वर्ष भी चिल्ले कलां ने पिछले 25 वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिया और पारा माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।