Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu: New security blueprint to be devised for an impregnable setup ahead of snowfall; crucial meeting today

जम्मू: बर्फबारी से पहले अभेद्य सुरक्षा के लिए बनेगा नया खाका, आज अहम बैठक; दिल्ली से आ रहे हैं आला अधिकारी

Thu, 26 Nov 2026 12:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 26 Nov 2026 12:33 AM IST
सार

केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक महेश दीक्षित वीरवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी यहां कन्वेंशन सेंटर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विज्ञापन
Jammu: New security blueprint to be devised for an impregnable setup ahead of snowfall; crucial meeting today
demo - फोटो : साकिव नबी

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में सर्दियों की दस्तक और ऊंचाई वाले इलाकों में संभावित बर्फबारी से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन और इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) के निदेशक महेश दीक्षित वीरवार को जम्मू पहुंच रहे हैं। दोनों वरिष्ठ अधिकारी यहां कन्वेंशन सेंटर में एक उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इसमें सीएपीएफ प्रमुखों के साथ-साथ सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अन्य खुफिया व सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी शामिल होंगे।

विज्ञापन


यह अहम बैठक हाल ही में किश्तवाड़ में दो विशेष पुलिस अधिकारियों (एसपीओ) की निर्मम हत्या के बाद हो रही है। इस घटना के बाद से सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में आतंकियों के खात्मे के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान छेड़ रखा है और दुर्गम पहाड़ी व घने जंगलों में लगातार दबिश दी जा रही है। बैठक में आतंकियों के खिलाफ अभियानों को और धार देने, संवेदनशील व सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा सर्दियों के मौसम में घुसपैठ और अन्य सुरक्षा चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर विस्तार से मंथन किया जाएगा।
विज्ञापन


दूसरी ओर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में आतंकी कमांडर लतीफ भट के मारे जाने के बाद भी सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और संभावित प्रतिक्रिया या छिपे आतंकियों की तलाश में अभियान जारी रखे हुए हैं। उच्चस्तरीय बैठक में मौजूदा जमीनी हालात की समीक्षा करते हुए सुरक्षा बलों के बीच बेहतर तालमेल और सर्दियों के दौरान संवेदनशील इलाकों में चौकसी को और मजबूत करने पर ठोस फैसले लिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू संभाग में चल रहे लगातार अभियान
किश्तवाड़, राजोरी, पुंछ के अलावा रियासी और उधमपुर के जंगलों में भी सुरक्षा बल आतंकियों की मौजूदगी को देखते हुए तलाशी अभियान चला रहे हैं। ऐसे में सर्दियों से पहले इन इलाकों में अभियान की समीक्षा अहम होगी। सुरक्षा समीक्षा में नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ रोकने के उपायों के साथ संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। बर्फबारी के बाद दुर्गम क्षेत्रों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां चाहेंगी कि सर्दियों से पहले संभावित आतंकी ठिकानों की पहचान कर तलाशी अभियान चलाए जाएं और पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed