फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तेज हवाओं ने मचाई तबाही: उखड़ गए पेड़, ढह गईं दीवारें, प्रदेश में मानसून ने पकड़ी गति

Sat, 03 Jul 2021 01:14 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 03 Jul 2021 01:14 PM IST
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir Trees uprooted walls demolished following heavy winds in Jammu
जम्मू में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। - फोटो : अमर उजाला

जम्मू संभाग में शुक्रवार रात तेज हवाओं ने जमकर तबाही मचाई। जम्मू में गांधी नगर, ग्रीन फील्ड फ्लोरीकल्चर ऑफिस, दोमाना के साथ ही कई इलाकों में पेड़ गिर गए। इस वजह से बिजली संकट भी उत्पन्न हो गया। जिसे बहाल करने के लिए विभाग को काफी मशक्कत करनी पड़ी। उधर, कश्मीर के बांदीपोरा, सुंबल, कुपवाड़ा, तंगधार, हंदवाड़ा, उड़ी, बारामुला और गुलमर्ग में शुक्रवार शाम को बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

प्रदेश में आगामी दिनों में मानसून के गति पकड़ने की उम्मीद है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 1-5 डिग्री ऊपर चल रहा है। लेकिन मौसम में आए बदलाव से खासतौर पर कश्मीर में राहत मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार 3 से 6 जुलाई तक कश्मीर के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। इसका असर जम्मू संभाग में भी दिखेगा। इसमें दोनों संभागों में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं।

weather forecast jammu kashmir Trees uprooted walls demolished following heavy winds in Jammu
जम्मू में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। - फोटो : अमर उजाला

श्रीनगर में दिनभर धूप खिली रही, लेकिन शाम को अचानक काली घटाएं छा गईं। कश्मीर के कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से तापमान में गिरावट आई है। जम्मू में मौसम साफ रहा। दिन में भीषण गर्मी ने परेशान किया।

weather forecast jammu kashmir Trees uprooted walls demolished following heavy winds in Jammu
जम्मू में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। - फोटो : अमर उजाला

यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री चढ़कर 40.5 डिग्री और बीती रात का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में दिन का तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir Trees uprooted walls demolished following heavy winds in Jammu
जम्मू में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। - फोटो : अमर उजाला

बटोत में 27.8 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का तापमान 31.5, कटड़ा में 4.8 मिलीमीटर बारिश के साथ 37.2, भद्रवाह में 4.1 मिलीमीटर बारिश के साथ 28.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir Trees uprooted walls demolished following heavy winds in Jammu
जम्मू में तेज हवाओं ने तबाही मचाई। - फोटो : अमर उजाला

लेह में दिन का तापमान 17.8 और कारगिल में 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 29.9, पहलगाम में 23.2 और गुलमर्ग में 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed