जम्मू संभाग में मानसून की पहली तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। शुक्रवार बीती रात से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को 17 घंटे बाद शनिवार दोपहर 2 बजे खोला गया, लेकिन इसमें फंसे वाहनों को ही निकाला गया, जबकि दोनों तरफ से वाहनों की आवाजाही बंद रखी गई। रामबन प्रशासन ने ट्वीट कर जानकारी दी कि रामबन के मगरकोट में राजमार्ग की मरम्मत के चलते रविवार भी जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को बंद रखा जाएगा। सपवाल राजमार्ग समेत कई हिस्सों में भारी जलभराव से जम्मू-कठुआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर घंटों यातायात बाधित रहा। कई छोटे वाहन पानी में फंस गए। राजोरी-पुंछ में मूसलाधार बारिश से नदी नालों में जलस्तर बढ़ गया है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दोपहर तक चापर सेवा बाधित रही। बारिश के दौरान कई हिस्सों में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
जम्मू-कश्मीर: बारिश के बाद भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद, 500 से अधिक वाहन फंसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन