फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आसमान से बरसी आफत: ओलावृष्टि ने घाटी में मचाई तबाही, बागवानों की मेहनत पर फेरा पानी

Sat, 15 May 2021 06:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 15 May 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir hail along with rains in Kashmir valley
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

जम्मू-कश्मीर में मौसम की बेरुखी थम नहीं रही है। कश्मीर संभाग के कई जिलों में बारिश हो रही है। सोपोर और इससे जुड़े हुए इलाकों में ओलावृष्टि ने जमकर तबाही मचाई है। बारिश के साथ ओलावृष्टि ने बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। घाटी में तीस फीसदी जबकि जम्मू संभाग में दस फीसदी फसलों के नुकसान का अनुमान है।



उधर, विभागीय टीमें बीते दिनों बारिश सेे हुए नुकसान का आकलन कर रही हैं। मौजूदा समय में सेब, आड़ू,  खुबानी, लीची, संतरा, नींबू, आम, चेरी समेत अन्य फलदार फसलें तैयार हो रही हैं। पौधों में फल आ गए हैं। कई जगह फसल लगभग तैयार होने की कगार पर है। बारिश के साथ तेज हवाओं से बागवानों को भारी नुकसान हुआ है। घाटी में ओलावृष्टि ने तो सेब की फसल को तहस-नहस कर दिया है। बागवानों का कहना है कि मौसम की मार से सेब की गुणवत्ता पर भी असर पड़ेगा।

weather forecast jammu kashmir hail along with rains in Kashmir valley
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

इन दिनों कश्मीर में सेब की फसल तैयार हो रही है। वहीं, चेरी की फसल तैयार हो चुकी है। इसका तुड़ान चल रहा है। बागवानों की आय का मुख्य स्रोत फल हैं। समय पर तुड़ान और मंडियों में आवक पर आय निर्भर करती है।

weather forecast jammu kashmir hail along with rains in Kashmir valley
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

वहीं, जम्मू संभाग में आम और अखरोट की फसल को नुकसान हुआ है। यहां से आम और अखरोट प्रदेश के साथ ही अन्य राज्यों में भेजे जाते हैं। अच्छी गुणवत्ता युक्त अखरोट को विदेशाें में भी भेजा जाता है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir hail along with rains in Kashmir valley
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला
विभाग की सलाह, पौधों पर लगाएं जाली

विभाग ने बागवानाें को सलाह दी है कि आंधी और ओलावृष्टि से बचाने के लिए पौधों को जाली से ढकना चाहिए। दवाइयों का इस्तेमाल भी समय-समय पर करते रहें। ऐसा करने से नुकसान से बचा जा सकता है। 


 
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir hail along with rains in Kashmir valley
जम्मू-कश्मीर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

बारिश और आंधी से नुकसान हुआ है। प्राकृतिक आपदा से बचाव करना मुश्किल रहता है। बागवानों को बचाव के बारे में जानकारी दी जा रही है। -राम सेवक, निदेशक, बागवानी विभाग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed