फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम: लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान, जम्मू-कश्मीर में 12-13 जून को बारिश के आसार

Thu, 10 Jun 2021 01:22 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 10 Jun 2021 01:22 PM IST
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir
मौसम: जम्मू कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-कश्मीर में चढ़ता पारा नए रिकॉर्ड बना रहा है। राजधानी जम्मू और श्रीनगर में बुधवार को सीजन का सबसे गर्म दिन बीता। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 42.7 और श्रीनगर में सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रातें भी तप रही हैं। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 6-8 डिग्री और जम्मू संभाग में सामान्य से 3-5 डिग्री ऊपर चल रहा है।



मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार गुरुवार को भी कश्मीर में गर्म हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा, लेकिन 12-13 जून को बारिश के साथ राहत मिल सकती है। इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी दी गई है। जम्मू में बुधवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश भी बढ़ती गई। लू के थपेड़ों से हर कोई परेशान था। भीषण गर्मी से बाजारों में दिन के समय रौनक गायब हुई है।

weather forecast jammu kashmir
मौसम: जम्मू कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

कई जगह सड़कों पर तारकोल पिघलना शुरू हो गया है। तपिश और गर्मी के बीच बिजली कटौती आग में घी डालने का काम कर रही है। हालत यह है कि भीषण तपिश के कारण इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जवाब दे रहे हैं। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग जलस्थलों और पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। दिन के साथ रात के तापमान में बढ़ोतरी ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। 


 
weather forecast jammu kashmir
मौसम: जम्मू कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

जम्मू में बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ऊपर चढ़कर 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में भी दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री चढ़कर 39.2 और बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री चढ़कर 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग के बनिहाल में दिन का तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री चढ़कर 32.7, बटोत में सामान्य से 3.3 डिग्री चढ़कर 31.8 और भद्रवाह में सामान्य से 3.4 डिग्री चढ़कर 33.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir
मौसम: जम्मू कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

कश्मीर में ठंडे रहने वाले पहलगाम में भी दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री चढ़कर 30.3, गुलमर्ग में सामान्य से 5.9 डिग्री चढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में दिन का तापमान 27.5 और कारगिल में 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा। 


 
विज्ञापन
weather forecast jammu kashmir
मौसम: जम्मू कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
समय पर मानसून के पहुंचने की उम्मीद-निदेशक 
मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के निदेशक सोनम लोट्स के अनुसार इस बार मानसून के समय पर पहुंचने की उम्मीद है। अब तक मौसम के अनुसार तय समय से सब कुछ ठीक चल रहा है। जम्मू कश्मीर में मानसून के जून के अंत या जुलाई के पहले हफ्ते पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि इससे पहले भीषण गर्मी भी पड़ेगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed