{"_id":"5f94269568941c26ef0a9f3b","slug":"we-are-against-bjp-but-not-against-country-says-nc-chief-farooq-abdullah-after-gupkar-declaration-meeting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यह कोई राष्ट्र विरोधी जमात नहीं है, हम भाजपा के खिलाफ हैं, देश के नहीं: फारूक अब्दुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यह कोई राष्ट्र विरोधी जमात नहीं है, हम भाजपा के खिलाफ हैं, देश के नहीं: फारूक अब्दुल्ला
Sat, 24 Oct 2020 06:50 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sat, 24 Oct 2020 06:50 PM IST
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते तमाम दलों के नेता
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महबूबा मुफ्ती की रिहाई के बाद घाटी में एक बार फिर अलगाववादी नेताओं की राजनीति तेज हो गई है। गुपकार समझौते को लेकर शनिवार को फिर से श्रीनगर स्थित महबूबा मुफ्ती के आवास पर तमाम राजनीतिक दलों के नेता इकट्ठा हुए। इस दौरान पिपुल्स एलायंस गुपकार समझौता (पीएजीडी) समिति द्वारा कई तरह के निर्णय लिए गए।
बैठक में हिस्सा लेते तमाम दलों के नेता
- फोटो : ANI
बैठक के बाद नेशनल कांफ्रेस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि पीएजीडी समिति को देश-विरोधी साबित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा झूठा प्रचार किया जा रहा है। मैं यह बता देना चाहता हूं कि यह सच नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं कि हम भाजपा विरोधी हैं, लेकिन देश विरोधी नहीं।
बैठक में हिस्सा लेते तमाम दलों के नेता
- फोटो : अमर उजाला
अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करके देश के संघीय ढांचे को तोड़ने की कोशिश की है। उन्होंने देश के संविधान को नष्ट करने की कोशिश की है, उन्होंने देश को विभाजित करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते तमाम दलों के नेता
- फोटो : ANI
अब्दुल्ला ने कहा कि मैं उनसे कह देना चाहता हूं कि हमारी पीएजीडी समिति कोई देश विरोधी जमात नहीं है। हमारा उद्देश्य यही है कि जम्मू कश्मीर और लद्दाख के लोगों को उनके अधिकार वापस मिलें। यह हमारी लड़ाई है, हमारी लड़ाई इससे ज्यादा के लिए नहीं है।
विज्ञापन
बैठक में हिस्सा लेते तमाम दलों के नेता
- फोटो : ANI
अब्दुल्ला ने कहा कि भाजपा पीएजीडी के खिलाफ जम्मू और देश के अन्य हिस्सों में प्रचार कर रही है। भाजपा हमें (जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को) धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। उनकी यह कोशिस कभी सफल नहीं होगी। यह कोई धार्मिक लड़ाई नहीं है। यह हमारी पहचान की लड़ाई है और उपनी पहचान के लिए हम सब साथ खड़े हैं।