पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहने वाले श्रीनगर में स्थित एशिया के सबसे बड़े ट्यूलिप गार्डन में इस बार करीब 15 लाख ट्यूलिप के फूल खिलने की उम्मीद है। पर्यटकों को कश्मीर की ओर आकर्षिक करने के लिए जहां एक ओर पर्यटन विभाग कई राज्यों में रोड शो कर रहा है। वहीं घाटी में जमीनी स्तर पर पर्यटकों को लुभाने के लिए ट्यूलिप गार्डन को खोलने के लिए भी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। पहले अनुच्छेद 370 के हटने और कोविड के चलते लगे लॉकडाउन के बाद से पर्यटकों की संख्या में आई गिरावट से हुए नुकसान की भरपाई करने के लिए पर्यटन विभाग पूरा प्रयास कर रहा है।
फूलों की दुनिया: एशिया के सबसे बड़े गार्डन में कदम रखते ही खो जाएंगे आप, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन