कश्मीरी बादाम ने अपने फल और फूलों से घाटी ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को प्रभावित किया है। इसके साथ ही बादाम कश्मीर की कला और संस्कृति के साथ एक आंतरिक संबंध भी प्रदर्शित करती है। बदामवारी कश्मीरियों के लिए बेहतर भविष्य की आशा और प्रेरणा का प्रतीक मानी जाती है। छह महीने की भयंकर सर्दी के बाद बादाम का फूल लोगों को सब कुछ ठीक होने का आश्वासन देता है। साथ ही बताता है कि सर्दी का सितम खत्म हो चुका है। बदामवारी गार्डन पर्यटकों को सुखदायक अनुभव प्रदान करता है। यहां की भीनी-भीनी खुशबू मन में मिठास घोलती है।
कश्मीर का बदामवारी गार्डन: भीनी-भीनी खुशबू मन में घोलती है मिठास, होता है अपनेपन का अहसास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 18 Mar 2021 04:07 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन