{"_id":"5fe7fb8c3e9e3e398d68d144","slug":"trf-module-busted-in-jammu-both-terrorists-were-trying-to-carry-out-a-major-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नरवाल में पकड़े गए दोनों आतंकी, ये रहे सबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे नरवाल में पकड़े गए दोनों आतंकी, ये रहे सबूत
Sun, 27 Dec 2020 08:46 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 27 Dec 2020 08:46 AM IST
विज्ञापन
security forces
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू के नरवाल में शुक्रवार को हथियारों के साथ पकड़े गए दोनों आतंकी किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। शनिवार को पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें 10 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
बरामद हथियार
- फोटो : amar ujala
उनका मेडिकल भी करवाया गया है। दोनों से भारी मात्रा में हथियार बरामद होने पर उनका किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के पहलुओं पर पुलिस पूछताछ कर रही है। अब रिमांड के दौरान हर बात पर पूछताछ की जाएगी और महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई जाएंगी।
जम्मू और कश्मीर पुलिस
दोनों आतंकियों से एके 47 राइफल, एक पिस्टल, दो एके मैगजीन, एके राइफल की 60 और पिस्टल की 15 गोलियां बरामद की गई हैं। आखिर ये अपने साथ इतना सारा हथियारों का जखीरा लेकर कहां जा रहे थे, ये एक बड़ा सवाल है। उधर सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरक्षाबल
- फोटो : अमर उजाला
टीआरएफ के हैं दोनों आतंकी, पुलिस ने नाकाम की साजिश
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों कश्मीरी युवक द रजिस्टेंट फ्रेंट (टीआरएफ) के साथ जुड़े हैं। पलिस की ओर से इन पर जम्मू पहुंचने से पहले से ही नजर रखी गई थी। इनके द्वारा बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जाना था, लेकिन पुलिस और एसओजी ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए दोनों कश्मीरी युवक द रजिस्टेंट फ्रेंट (टीआरएफ) के साथ जुड़े हैं। पलिस की ओर से इन पर जम्मू पहुंचने से पहले से ही नजर रखी गई थी। इनके द्वारा बड़ी वारदातों को अंजाम दिया जाना था, लेकिन पुलिस और एसओजी ने इस साजिश को नाकाम कर दिया।
विज्ञापन
आतंकियों को घेरते सुरक्षाबल के जवान
- फोटो : अमर उजाला
पकड़े गए दोनों आतंकियों के पैतृक गांव से भी पुलिस ने डिटेल मांगी है। पुलिस पुछताछ कर रही है कि ये हथियारों को कहां ले जा रहे थे और इनका क्या मकसद था। किस जगह पर विस्फोट और हमले किए जानेेे थे। इस पर गहनता से पूछताछ की जा रही है।