{"_id":"5fe73003a7ba7d09ff12732f","slug":"on-occasion-of-beginning-of-pm-jan-health-modi-wore-dress-pheran","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में 'सेहत' के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने पहना फेरन, जानिए इस परिधान के बारे में अहम बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में 'सेहत' के शुभारंभ पर पीएम मोदी ने पहना फेरन, जानिए इस परिधान के बारे में अहम बातें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 26 Dec 2020 06:13 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किसी भी राज्य के लोगों से रूबरू होने के दौरान प्रधानमंत्री वहां के परिधानों को तरजीह देते हैं। कुछ ऐसा ही सेहत योजना के शुभारंभ के दौरान जम्मू-कश्मीर के लोगों को संबोधित करते वक्त देखने को मिला। प्रधानमंत्री ने केंद्र शासित प्रदेश की पारम्परिक ‘फेरन’ को अपने परिधान के रूप में अपनाया।
2 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : बासित जरगर
सूत्रों के मुताबिक इस फेरन को उन्हें जम्मू-कश्मीर के एक खेतीहर मजदूर ने पिछले साल भेंट किया था। प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में इस फेरन को पहना। बता दें कि कंधों से लेकर एड़ियों तक लंबा पहनावा फेरन कश्मीर की परम्परा और संस्कृति का हिस्सा है। फेरन ऊनी कपड़ा होता है। जिसे लोग सर्दियों में पहनते हैं। कश्मीरी लोग फेरन के अंदर पारंपरिक कांगड़ी को रखते हैं।
3 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : बासित जरगर
प्रधानमंत्री ने योजना का शुभारंभ करने के बाद जम्मू-कश्मीर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज मुझे जम्मू-कश्मीर के दो लाभार्थियों से आयुष्मान योजना के बारे में सुनने का अवसर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने कहा कि जिनके लिए काम किया जाता है, उनसे संतोष के शब्द सुनने पर आशीर्वाद की अनुभूति होती है। कहा कि आपकी बातें सुनकर मुझे बहुत अच्छा लगा। सरकार की प्रतिबद्धता है कि सभी योजनाओं का लाभ आप तक पहुंचे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रधानमंत्री मोदी
- फोटो : बासित जरगर
कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए बहुत ऐतिहासिक है। आज प्रदेश के सभी लोगों को आयुष्मान का लाभ मिलने जा रहा है। जम्मू-कश्मीर के लोगों के लिए यह कदम उठाता देख मुझे बहुत खुशी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के सभी नागरिकों को मेरी ओर से बधाई। मेरी इच्छा थी कि इस योजना का शुभारंभ अटल जी की जयंती के अवसर पर हो, पर कुछ व्यस्तता के चलते संभव नहीं हो सका। अटल जी प्रदेश के लिए कश्मीरियत जम्हूरियत इंसानियत का हमें सदैव दिशा निर्देश देते रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।