आतंकवादियों ने पारीमपोरा इलाके में गुरुवार देर शाम गोलाबारी की। आतंकियों ने रिहायशी इलाकों को भी निशाना बनाया। इस दौरान एक नागरिक को गोली लग गई, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान गुलाम मोहम्मद के रूप में हुई है। उनकी परीमपोरा में दुकान थी। अधिकारियों का कहना है कि तीन आतंकी एक बाइक से आए और दुकान बंद कर रहे गुलाम मोहम्मद पर गोलियां चला दीं। सुरक्षा बलों ने इलाके में नाकेबंदी कर आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से मृतक का परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं।
श्रीनगर: आतंकवादियों ने की एक नागरिक की हत्या, सदमे में परिवार, दिल को झकझोर देंगी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि, इससे पहले पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकत जारी रखते हुए मेंढर, बालाकोट, मनकोट, कृष्णा घाटी में भारतीय सेना की चौकियों के साथ पहली बार नियंत्रण रेखा से सटे गांव दबराज में स्थित पीएचसी (प्राथमिक स्वास्थय केंद्र) को भी निशाना बनाया।
गोलाबारी में पीएचसी के आसपास कई मोर्टार गिरने से इमारत को काफी नुकसान पहुंचा है। रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर मोर्टारों से भारी गोलाबारी की। सेना के कड़े प्रतिरोध के बाद एक घंटे के दौरान फायरिंग बंद हो गई। वहीं गुरुवार को दोपहर अचानक पाकिस्तानी सेना की तरफ से गोलाबारी शुरू किए जाने से नियंत्रण रेखा के आसपास के दर्जनों स्कूलों में सैकड़ों बच्चे फंस गए। जिन्हें शिक्षकों ने स्कूलों के सुरक्षित कमरों में छुपाए रखा। इन बच्चों को गोलाबारी थमने के बाद घर भेजा गया।