श्रीनगर समेत कश्मीर घाटी में आतंकी मकबूल भट की बरसी को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सभी सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों के पास आतंकी हमले के इनपुट हैं। सुरक्षा के लिए श्रीनगर शहर में जगह-जगह पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा संयुक्त नाके लगाए गए हैं, मोबाइल चेक पॉइंट्स भी स्थापित किये गए हैं और हर संदिग्ध की तलाशी ली जा रही है।
2 of 5
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : बासित जरगर
एक अधिकारी ने बताया कि हर वर्ष 9 और 11 फरवरी को सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट जारी किया जाता है। आतंकी अफजल गुरु की 9 फरवरी और मकबूल भट की 11 फरवरी को बरसी होती है। इस साल भी पहले से ही सुरक्षा एजेंसियों को सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए गए थे।
3 of 5
घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि आतंकी मकबूल भट की बरसी पर कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन ने घाटी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षाबलों की पैनी नजर है। साथ ही अतिरिक्त फोर्स की तैनाती की गई है।
4 of 5
loc
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
उधर, बुधवार को पाकिस्तान की एक और साजिश का पर्दाफाश हुआ। उत्तरी कश्मीर में बारामुला जिले के उड़ी सेक्टर में सेना ने एक घुसपैठिए को मार गिराया। देर रात पीओके की तरफ से पाकिस्तानी घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की फिराक में था। इसकी भनक लगते ही सेना ने मोर्चा संभाला और घुसपैठिए को मार गिराने में सफलता पाई।
बता दें कि उड़ी में दुलंजा के निकट एलओसी पर सीमा पार से घुसपैठ की कोशिश हुई थी। 8-आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) के फॉर्वर्ड पोस्ट के पास पीओके की ओर घुसपैठिया मारा गया है। इससे पहले सोमवार को जम्मू संभाग के सांबा में बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया था।