कश्मीर के त्राल और शोपियां में सुरक्षाबलों ने सात आतंकियों का खात्मा किया है। इनमें से पांच की शिनाख्त हो गई है। मुजामिल तांत्रे, आदिल लोन, यूनिस खांडे, बासित इस्माइल को शोपियां और इम्तियाज शाह त्राल में ढेर किया गया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। त्राल में मारा गया आतंकी इम्तियाज शाह घाटी में अंसार गजवा-तुल हिंद का सरगना था। आतंकी संगठन की सभी साजिशें इसी के इशारे पर रची जाती थीं। बुरहान कोका के मारे जाने के बाद से यह गजवा-तुल हिंद की कमान संभाल रहा था। इम्तियाज जुलाई 2019 से सक्रीय था। आईजी विजय कुमार ने बताया कि उसे अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी।
एक था इम्तियाज: जिसे सौंपी गई थी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की जिम्मेदारी, अब सोया मौत की नींद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि शोपियां मुठभेड़ में पांच स्थानीय आतंकवादी मारे गए हैं। मुठभेड़ में कोई विस्फोटक इस्तेमाल नहीं किया गया है। मस्जिद को किसी प्रकार की क्षति नहीं पहुंची है। वहीं अमरनाथ यात्रा में सुरक्षा के मुद्दे पर लेकर उन्होंने कहा कि यात्रा का सफलतापूर्वक संचालन करने के लिए पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
उधर, जीओसी 15 कोर, डीपी पांडेय ने कहा कि जो भी राज्य के खिलाफ हथियार उठाएगा, अगर वह आत्मसमर्पण नहीं करता है तो उसका खात्मा ही होगा। हम आतंकियों के नेटवर्क को खत्म करने की कोशिश करेंगे। लोगों से अनुरोध करते हैं कि वो हमारी मदद करें। ताकि युवा लड़के आतंक के रास्ते पर न जाएं और कश्मीर में शांति बनी रहे।