{"_id":"5cfaa3e5bdec22077268b89c","slug":"territorial-army-jawan-manzoor-ahmad-beg-shot-dead-in-anantnag-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आतंक का रास्ता छोड़ ज्वाइन की थी सेना, ईद पर घर आया तो हुआ गोलियों का शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंक का रास्ता छोड़ ज्वाइन की थी सेना, ईद पर घर आया तो हुआ गोलियों का शिकार
Sat, 08 Jun 2019 04:07 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sat, 08 Jun 2019 04:07 AM IST
विज्ञापन
इनसेट में जवान मंजूर अहमद बेग (फाइल फोटो)
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले में आतंकियों की गोली का शिकार बने सेना के जवान को श्रीनगर स्थित सेना की 15वीं कोर मुख्यालय में शुक्रवार को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लो ने पुष्प अर्पित की। पुलिस के अलावा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।
सेना प्रवक्ता के अनुसार हवलदार मंजूर अहमद बेग जो कि सेना की टेरिटोरियल आर्मी यूनिट का हिस्सा था, को गुरूवार को आतंकियों ने अनंतनाग जिले के सडूरा गांव में घर में घुसकर गोलियां मारी। वह 4 जून से 12 दिनों की छुट्टी लेकर घर ईद मनाने गया था।
indian army
- फोटो : बासित जरगर
श्रद्धांजलि के बाद जवान का पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव भेजा गया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में सेना परिवार के साथ खड़ी है और उनकी हर मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडियन आर्मी
- फोटो : बासित जरगर
बताते हैं कि इन दिनों वह छुट्टियों पर घर आया हुआ था। टेरिटोरियल आर्मी में शामिल होने से पहले वह इख्वानी था। पुलिस के अनुसार आतंकियों की गोली से गंभीर रूप से घायल मंजूर ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ज्ञात हो कि पिछले साल आतंकियों ने ईद पर घर आ रहे पुंछ के जवान औरंगजेब का अपहरण कर उसकी बर्बरतापूर्वक हत्या कर दी थी।