फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू में तपिश से झुलस रहा शरीर, बाजारों से गायब हुई भीड़, पारा 40 डिग्री हुआ पार

Fri, 07 Jun 2019 07:55 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Fri, 07 Jun 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
temperature and weather in jammu-kashmir increased
भीषण गर्मी में पानी के फवारों का लुफ्त उठाती लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिन का पारा शुक्रवार को एक बार फिर 40 डिग्री के ऊपर चला गया। भीषण गर्मी में हर किसी के पसीने छूटे। गर्म हवा से कोई राहत नहीं मिल पाई है। शहर की अधिकांश सड़कें दिन के समय सूनी पड़ी हैं। 


 
temperature and weather in jammu-kashmir increased
बाजारों से खरीदारों की भीड़ गायब है। प्रचंड गर्मी से जनजीवन प्रभावित है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहा। लेकिन घाटी में मौसम अभी सुहावना बना हुआ है। न्यूनतम 4.0 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ गुलमर्ग सबसे ठंडा रहा। 

 
temperature and weather in jammu-kashmir increased
जम्मू में शुक्रवार सुबह की शुरुआत साफ मौसम के साथ हुई। दिन चढ़ने के साथ गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। गर्म हवाओं ने खासतौर पर दोपहिया चालकों और राहगीरों को अधिक परेशान किया। लोग जरूरी कार्यों के लिए शाम को ही बाहर निकल रहे हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
temperature and weather in jammu-kashmir increased
भीषण गर्मी में नहर में आनंद लेते लोग - फोटो : अमर उजाला
जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री चढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का पारा सामान्य से थोड़ा चढ़कर 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश जिलों में दिन का तापमान सामान्य से 3-6 डिग्री नीचे चल रहा है। ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दिन का पारा सामान्य से 3.5 डिग्री गिरकर 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

 
विज्ञापन
temperature and weather in jammu-kashmir increased
11-12 जून को तेज हवा चलने के आसार
मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार शनिवार को जम्मू और कश्मीर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन 10 से 12 जून को कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं। इसमें 11-12 जून को जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के साथ 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed