फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखें हाल-ए-कश्मीर, सुरक्षा के कड़े प्रबंध, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त तैनाती

Sat, 30 Nov 2019 01:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 30 Nov 2019 01:41 PM IST
विज्ञापन
Strict security on saturday in srinagar jammu kashmir, additional deployment in sensitive areas
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर

जुमा की नमाज को देखते हुए घाटी में सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। श्रीनगर के डाउनटाउन व अन्य संवेदनशील इलाकों में सुरक्षाबलों की अतिरिक्त तैनाती की गई थी। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जामिया मस्जिद में लगातार 17वें शुक्रवार को नमाज नहीं पढ़ी गई। अन्य इलाकों में माहौल सामान्य रहा। सड़कों पर वाहन चलते रहे। दुकानें खुलीं रहीं और रेहड़ी भी सड़क किनारे लगी दिखाई दीं।

Strict security on saturday in srinagar jammu kashmir, additional deployment in sensitive areas
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
घाटी के अधिकतर हिस्सों में दुकानें एवं व्यापारिक प्रतिष्ठान दोपहर तक खुले रहे। सिविल लाइंस इलाके में दोपहर बाद तक दुकानों पर चहल पहल रही। डल झील किनारे तो खासी रौनक दिखी।

 
Strict security on saturday in srinagar jammu kashmir, additional deployment in sensitive areas
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
डल गेट पर रेहड़ी लगाने वालों का हुजूम रहा। लाल चौक पर भी रेहड़ी वाले फल और सब्जियां बेचते दिखे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Strict security on saturday in srinagar jammu kashmir, additional deployment in sensitive areas
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
घाटी में पिछले कुछ हफ्तों से सामान्य स्थिति बहाल हो रही थी, लेकिन कुछ स्थानों पर व्यापारियों एवं ट्रांसपोटर्स को धमकी भरे पोस्टर चिपकाए जाने के बाद दोबारा से दुकानें बंद होना शुरू हो गई थीं।

 
विज्ञापन
Strict security on saturday in srinagar jammu kashmir, additional deployment in sensitive areas
हाल-ए-कश्मीर - फोटो : बासित जरगर
अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पूरी घाटी में संचार सेवा ठप कर दी गई थी। पहले चरण में लैंड लाइन फोन बहाल किए गए। इसके बाद पोस्टपेड मोबाइल सेवा शुरू की गई। फिलहाल इंटरनेट सुविधा बंद हैं।



 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed