अलगाववादी हुर्रियत नेता सैयद अली शाह गिलानी के निधन के बाद कश्मीर घाटी में लगातार दूसरे दिन भी कड़े प्रतिबंध जारी हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि स्थिति बिल्कुल नियंत्रण में है। पिछले दो दिनों में एक भी अप्रिय घटना नहीं हुई। लोगों ने सहयोग किया, सुरक्षाबल बेहद संयम से काम कर रहे हैं। लोगों ने यह बता दिया है कि उन्हें शांति में विश्वास है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं।
बता दें कि गिलानी की मौत के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अगले आदेश तक एहतियातन यातायात पर रोक लगा दी गई है। हाईवे पर वाहनों की कतारें लग गई हैं। प्रशासन की ओर से लगाई गई रोक के मद्देनजर बुधवार रात से ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कर घाटी जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया गया था। यह सिलसिला शुक्रवार को भी जारी है। यातायात पुलिस की तरफ से घोषणा करके भी वाहन चालकों को सूचित किया जा रहा है।
2 of 5
गिलानी की मौत के बाद घाटी में दूसरे दिन भी प्रतिबंध जारी
- फोटो : बासित जरगर
शुक्रवार को बारामुला जिले में सुरक्षा समीक्षा बैठक के बाद जम्मू-कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि हम जल्द ही समीक्षा करेंगे, जिसके बाद इंटरनेट सेवा पर लगी पाबंदी हटाई जाएगी।
3 of 5
गिलानी की मौत के बाद घाटी में दूसरे दिन भी प्रतिबंध जारी
- फोटो : अमर उजाला
यातायात पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर एहतियातन घाटी की तरफ जाने वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। इसलिए कोई भी चालक चालाकी अथवा जोर-जबरदस्ती से घाटी की तरफ जाने का प्रयास न करे।
4 of 5
गिलानी की मौत के बाद घाटी में दूसरे दिन भी प्रतिबंध जारी
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि बुधवार रात को अलगाववादी नेता गिलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। इसके बाद से एहतियातन घाटी में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
5 of 5
गिलानी की मौत के बाद घाटी में दूसरे दिन भी प्रतिबंध जारी
- फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही बोर्ड और विश्वविद्यालय परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। घाटी में ट्रेन सेवा भी अस्थायी रूप से रोक दी गई है।