फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

#ARMYWITHKASHMIR कश्मीरी दिव्यांग क्रिकेटर आमिर की हिम्मत बनी सेना, कहानी दुनिया के लिए बनी मिसाल

Fri, 16 Jun 2017 10:49 PM IST
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू
श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 16 Jun 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
STORY OF AAMIR A CRICKETER FROM ANANTNAG OF SOUTH KASHMIR
बल्लेबाजी करता हुआ अम‌िर हुसैन लोन - फोटो : सोशल मीड‌िया

आमिर की कहानी जितनी खास है उससे ज्यादा प्रेरक भी। अनंतनाग के एक छोटे से गांव के आमिर जम्मू-कश्मीर की पैरा क्रिकेट टीम के कप्तान हैं। आमिर का परिचय सिर्फ इतना नहीं बल्कि हिम्मत की एक ऐसी मिसाल के तौर पर भी है जिसने न जाने कितनों को हौसले के बल पर मुश्किलों से न हारने की हिम्मत दी है। पढ़ें करिश्माई क्रिकेटर आमिर की कहानी। आने वाली स्लाइड्स में। 

STORY OF AAMIR A CRICKETER FROM ANANTNAG OF SOUTH KASHMIR
Aamir - फोटो : File Photo
आमिर गले और कंधे की हड्डी में बैट फंसाकर बैटिंग कर लेते हैं और पैर की उंगलियों से लेग स्पिन का हुनर भी है। ये बात एक बार आप सभी को आश्चर्य में डाल देगी लेकिन आमिर ने अपने करिश्माई हौंसले से इस हिम्मती जज्बे को साबित किया है। 
STORY OF AAMIR A CRICKETER FROM ANANTNAG OF SOUTH KASHMIR
AAMIR - फोटो : ANI
आमिर के इस हौसले की ताकत है सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट, जिसके द्वारा आमिर के हुनर को तराशने के लिए उन्हे हर संभव मदद देती है। सेना द्वारा पिछले दिनों आमिर को एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेने रांची ले जाया गया। इसके लिए तमाम जरूरी इंतजामों की जिम्मेदारी खुद सेना ने ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
STORY OF AAMIR A CRICKETER FROM ANANTNAG OF SOUTH KASHMIR
AAMIR - फोटो : File Photo
बचपन में एक हादसे में हाथ गंवा देने वाले आमिर का सपना एक इंटरनेशनल लेवल क्रिकेटर बनने का है। इस सपने की राह में आमिर के साथ पूरे दम और हौसले के साथ खड़ी है भारतीय सेना। 
विज्ञापन
STORY OF AAMIR A CRICKETER FROM ANANTNAG OF SOUTH KASHMIR
सचिन तेंदुलकर - फोटो : file Photo

आमिर की हिम्मत सारे देश के लिए एक बड़ी मिसाल है। खुद क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आमिर की हिम्मत और जज्बे को सलाम करते हुए उन्हें अपना क्रिकेट बैट और टीम इंडिया की जर्सी गिफ्ट की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed