फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Relief for railway employees they will now be able to travel in higher classes on Rajdhani and Duronto

रेलवे का फैसला: रेल कर्मचारियों के लिए सफर हुआ आसान, प्रीमियम ट्रेनों में भी मिलेगी अपग्रेड यात्रा की सुविधा

Sun, 01 Nov 2026 01:28 PM IST
Nikita Gupta एचपी चौहान अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू
एचपी चौहान अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Sun, 01 Nov 2026 01:28 PM IST
सार

रेलवे बोर्ड ने मौजूदा और सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ विधवा पासधारियों को बड़ी राहत देते हुए राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी प्रीमियम ट्रेनों में उच्च श्रेणी में सफर की अनुमति दे दी है।

विज्ञापन
Relief for railway employees they will now be able to travel in higher classes on Rajdhani and Duronto
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated

विस्तार

रेलवे बोर्ड ने मौजूदा और सेवानिवृत्त रेल कर्मचारियों के साथ विधवा पासधारियों को राहत देते हुए प्रीमियम ट्रेनों में ऊंची श्रेणी में सफर करने की सुविधा स्पष्ट कर दी है। अब प्रिविलेज पास (पीपी), सेवानिवृत्त कर्मचारियों के यात्रा पास (पीआरसीपी) और विधवा पास (डब्ल्यूपी) पर राजधानी, दुरंतो और शताब्दी जैसी ट्रेनों में भी अपनी तय श्रेणी से ऊपर यात्रा की जा सकेगी। इसके लिए यात्रियों को दोनों श्रेणियों के किराये का अंतर चुकाना होगा।

विज्ञापन
Trending Videos

रेलवे बोर्ड ने 30 अक्तूबर को इस संबंध में आदेश जारी किया है। अब तक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में किराये का अंतर देकर ऊंची श्रेणी में यात्रा करने की सुविधा थी, लेकिन प्रीमियम ट्रेनों में इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी। बोर्ड ने साफ किया है कि रेलवे के पास नियमों में इन ट्रेनों में ऐसी यात्रा पर कोई रोक नहीं है।

बोर्ड के संजय मनोचा, निदेशक (पैसेंजर मार्केटिंग) और एमएम जयबालन, संयुक्त निदेशक (स्थापना एवं कल्याण) द्वारा जारी संयुक्त आदेश के मुताबिक इस फैसले से कर्मचारियों और उनके परिवारों को यात्रा के दौरान अधिक सुविधा और विकल्प मिलेंगे। बोर्ड ने सभी तरह के पास और यात्रा प्राधिकरण के लिए पात्रता से जुड़े पुराने निर्देशों की जगह संशोधित नियम भी जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन पास व्यवस्था में होगा बदलाव
रेलवे बोर्ड ने संबंधित विभागों को ऑनलाइन पास और आरक्षण व्यवस्था में जरूरी बदलाव तत्काल करने के निर्देश दिए हैं। इससे पात्र कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मियों और विधवा पासधारियों को नई सुविधा का लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed