भारतीय सेना के शौर्य की कई कहानियां मशहूर है। इन कहानियों में न सिर्फ विजय के किस्से मौजूद है बल्कि देश के उन जांबाजों की बातें भी हैं जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। ऐसी ही एक कहानी है 1965 के युद्ध की जब भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम के बल पर पाक की पूरी सेना को ऐसा खौफ हुआ कि वो अपने ही टैंकों में आग लगाकर भागने लगे। पढ़े पूरी कहानी, तस्वीरें।
2 of 10
story of 1965 war
- फोटो : File Photo
1965 की लड़ाई में भले ही पाकिस्तान के पास विशेष तकनीक से लैस पैटन टैंक थे लेकिन भारत के महज दो सैनिकों के खौफ से पाकिस्तान के सैनिको को अपने टैंकरों को खुद आग लगाकर भागना पड़ गया । बात 10 सितंबर 1965 की है जब अपने ताबड़तोड़ हमलों से पाकिस्तान के टैंको को ध्वस्त करने वाले भारत के शूरवीर अब्दुल हमीद युद्ध क्षेत्र में शहीद हो गये । हमीद की शहादत के बाद भारतीय सेना में निराशा फैल गयी ।
3 of 10
story of 1965 war
- फोटो : File Photo
भारत सेना की ओर से गोलीबारी जारी थी लेकिन पाक के सैनिक हमीद की शहादत से बेहद रोमांचित थे । पाक सैनिकों को लगा कि हमीद की शहादत के बाद अब अमृतसर को कूच के लिये उनका रास्ता बिल्कुल साफ है सो वो शाम के अंधेरे में गोला बारूद से लैस होकर अमृतसर की तरफ बढ़ने लगे । सैनिकों के इस दल के काफिले में सबसे आगे 2 जीप चल रही थीं ।
4 of 10
भारत पाक युद्ध 1965
- फोटो : File Photo
अमृतसर की तरफ बढ़ रही पाक की सेना को रोकने के लिये भारत के दो सैनिक आघात लगाकर बैठे थे । मोहम्मद शफीक और मोहम्मद नौशाद नाम के ये दो सैनिक सेना की 4 ग्रेनेडियर्स विंग के जवान थे । शफीक और नौशाद दोनों ने एक साथ सेना ज्वाइन की थी और दोनों जिगरी दोस्त थे ।
5 of 10
भारत पाक युद्ध 1965
- फोटो : File Photo
जिस जगह से अब्दुल हमीद की पोजिशन थी उससे कुछ ही दूरी पर भारतीय सेना के अधिकारियों ने शफीक और नौशाद को मोर्चे पर लगा रखा था । इसी मोर्चे के रास्ते पाक की सेना अमृतसर की तरफ बढ़ रही थी । शफीक और नौशाद ने तय किया कि वे पाक सेना के उनकी रेंज में आ जाने पर उनपर हमला करेंगे ।