श्रीनगर के खानयार इलाके में रविवार को हुए आतंकी हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर अर्शीद का शव कुपवाड़ा में उसके पैतृक घर पर पहुंचा। शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। परिवार के लोग बार-बार एक ही सवाल कर रहे थे कि आखिर मेरे बेटे का कसूर क्या था। परिवार के सदस्यों की हालत देख इलाके लोगों की रूह कांप गई। इस वारदात से इलाके में काफी रोष है। लोगों ने कहा कि अर्शीद पर कायराना हमला करने वाले आतंकी को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
रो पड़ी घाटी: शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए उमड़ा जन सैलाब, परिवार की हालत ने सबको झकझोर दिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी की कायरता सीसीटीवी में कैद हुई है। जिसमें यह देखा गया कि काले रंग के कपड़े पहने हुए आतंकी ने जवान पर पीछे से कई राउंड फायरिंग की। इसके बाद जवान घायल होकर जमीन पर गिर गया। आनन-फानन उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। अर्शीद अहमद कुपवाड़ा के रहने वाले थे।
अर्शीद पुलिस स्टेशन से कुछ मीटर दूर स्थित गौसिया अस्पताल गए थे। इसी दौरान आतंकी ने उन पर कायरना हमला किया। सीसीटीवी में एक अन्य संदिग्ध देखा गया, जोकि हमले के तुंरत बाद जवान के पास आता है और उसकी जेब से कुछ निकालता है।
आतंकी संगठन टीआरएफ(द रेजिस्टेंस फ्रंट) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। कहा गया है कि श्रीनगर के खानयार इलाके में पुलिस पर हमला किया गया है। जिसमें पुलिसकर्मी को निशाना बनाया गया।
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि शहर के बीचों-बीच हुए हमले में अर्शीद की हत्या के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। अल्लाह परिवार को इस दुख को सहन करने की ताकत और जन्नत में अर्शीद को जगह दे।
यह भी पढ़ें- जब नदी से निकलने लगे आतंकी: सुरक्षाबल भी अचरज में पड़ गए, देखिए दरिया में आतंकियों के ठिकाने