फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगरः दूसरे दिन भी रद्द रहीं उड़ानें, हाईवे फिर बंद, जम्मू में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस

Mon, 09 Dec 2019 11:45 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Srinagar Flights canceled for second day, highway closed again, Jammu temperature
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को श्रीनगर में मौसम की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। जहां न्यूनतम तापमान माइनस चार डिग्री दर्ज किया गया। कारगिल जिले का द्रास सेक्टर माइनस 26 डिग्री के साथ देश का सबसे ठंडा स्थान रहा। साथ ही जम्मू का औसत तापमान भी दो डिग्री सेल्सियस गिरकर आठ डिग्री सेल्सियस रहा।

Trending Videos
Srinagar Flights canceled for second day, highway closed again, Jammu temperature
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

अधिकारियों के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को बर्फबारी और बारिश होने की संभावना है। श्रीनगर रविवार को गहरे धुंध की चपेट में रहा। आम लोगों को दिन में भी वाहनों की लाइट जलाकर सफर करना पड़ा।

Srinagar Flights canceled for second day, highway closed again, Jammu temperature
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में घने कोहरे और जमा देने वाली हवाओं के साथ रविवार को न्यूनतम औसत तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस गिरकर माइनस चार डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। तापमान में गिरावट के कारण आबादी वाले क्षेत्रों के कुछ नलों समेत डल झील का भी कुछ हिस्सा जम गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar Flights canceled for second day, highway closed again, Jammu temperature
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

लगातार घने कोहरे के कारण श्रीनगर से देश के दूसरे हिस्सों का हवाई संपर्क रविवार को दूसरे दिन भी बहाल नहीं हो पाया। इस बीच जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे की मरम्मत के कारण नागरिक वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई। हाईवे से सिर्फ सैन्य वाहनों को ही गुजरने दिया गया। रामबन सेक्टर में बीते दिनों हुए भू-स्खलन से हाईवे क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
Srinagar Flights canceled for second day, highway closed again, Jammu temperature
जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पर्वतीय इलाकों में भयंकर सर्दी - फोटो : बासित जरगर

इस बीच जम्मू संभाग में रविवार को मौसम साफ रहा। जम्मू में अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। उधर, राजोरी और पुंछ को शोपियां जिले से जोड़ने वाला मुगल रोड वन वे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया। सोमवार को राजोरी-पुंछ के वाहन शोेपियां की ओर जाएंगे। मुगल रोड करीब एक महीने से बंद था।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed