फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीनगर में चिल्ले कलां की सबसे सर्द रात, 25 साल बाद तापमान माइनस 8.4 पहुंचा, जम गए जलाशय

Thu, 14 Jan 2021 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 14 Jan 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
Srinagar city recorded its coldest night on Thursday, minimum temperature minus 8.4 degrees Celsius
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर

प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड जारी है। श्रीनगर में गुरुवार को चिल्ले कलां की सबसे सर्द रात रही। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री दर्ज किया गया जो पिछले 25 साल का सबसे कम है। न्यूनतम तापमान में आई गिरावट से पाइपों में पानी जम गया है। डल झील समेत कई अन्य जलाशय भी जम गए हैं।

  • श्रीनगर -8.4
  • काजीगुंड -10.0
  • पहलगाम -11.1
  • कुपवाड़ा -6.7
  • कोकरनाग -10.3
  • गुलमर्ग -7.0
  • कोनीबल -12.0
  • श्रीनगर एयरपोर्ट -8.7
  • अवंतीपोरा -12.6
  • अनंतनाग -10.0
  • बांदीपोरा -4.2
  • शोपियां -12.9
  • पुलवामा -9.8
  • कुलगाम -9.8
Srinagar city recorded its coldest night on Thursday, minimum temperature minus 8.4 degrees Celsius
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर घाटी में भीषण ठंड है। वार्षिक अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में शून्य से -11.1 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया। गुलमर्ग पर्यटन स्थल में न्यूनतम तापमान शून्य से -7.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से -10.0 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से -6.7 डिग्री सेल्सियस नीचे और दक्षिण के कोकरनाग में न्यूनतम तापमान शून्य से -10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Srinagar city recorded its coldest night on Thursday, minimum temperature minus 8.4 degrees Celsius
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में पिछले कई दिन से सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हो रही है। दिन में हल्की धूप के बावजूद ठंड का भरपूर अहसास हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Srinagar city recorded its coldest night on Thursday, minimum temperature minus 8.4 degrees Celsius
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
चिल्ले कलां का दौर जारी

कश्मीर में इस समय चिल्ले कलां का दौर जारी है। कुल 40 दिन की इस अवधि में कश्मीर घाटी में भीषण ठंड रहती है। चिल्ले कलां 21 दिसंबर को शुरू हुआ था और यह 31 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिन तक चिल्ले खुर्द और फिर 10 दिन का चिल्ले बच्चा का दौर चलेगा।

विज्ञापन
Srinagar city recorded its coldest night on Thursday, minimum temperature minus 8.4 degrees Celsius
जम्मू कश्मीर में आज का मौसम - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में लोहड़ी पर दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री गिरकर 12.4 और बीती रात का न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। संभाग में बनिहाल में दिन का तापमान 11.6, बटोत में 14.5, कटड़ा में 15.2 और भद्रवाह में 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीनगर में दिन का तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed