फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः अब तक 2.90 लाख कर चुके हैं मां वैष्णो देवी के दर्शन, टूटेगा साल 2012 का रिकॉर्ड...?

Sat, 05 Oct 2019 07:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 05 Oct 2019 07:59 PM IST
विज्ञापन
So far 2.90 lakh devotees have visited Maa Vaishno Devi
mata vaishno devi darbar - फोटो : अमर उजाला

नवरात्रि पर मां वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले भक्तों की संख्या पहले सात दिन में 2.90 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। नवरात्र पर औसतन हर रोज चालीस हजार से अधिक भक्त प्राकृतिक पिंडियों के दर्शन कर रहे हैं।



 

So far 2.90 lakh devotees have visited Maa Vaishno Devi
mata vaishno devi darbar - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को अन्य दिनों के मुकाबले भक्तों की संख्या अधिक रही। आखिरी नवरात्रि तक भक्तों का कुल आंकड़ा साढे़ तीन लाख के पार होने की संभावना है। पंजीकरण कक्ष के मुताबिक दोपहर तक 21 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। शाम पांच बजे तक यह आंकड़ा तीस हजार से अधिक था। देर शाम कक्ष बंद होने के कुछ समय पहले तक 40 हजार भक्त भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।

 
So far 2.90 lakh devotees have visited Maa Vaishno Devi
mata vaishno devi, golden gate in darbar - फोटो : अमर उजाला

इससे पहले शुक्रवार को 38369 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष नमन किया था। पहले नवरात्र पर 48963, दूसरे पर 39135, तीसरे में 39546, चौथे दिन 41504 व पांचवें नवरात्र पर 36894 भक्तों ने भवन में माथा टेका था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
So far 2.90 lakh devotees have visited Maa Vaishno Devi
माता वैष्णो देवी दरबार - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि वर्ष 2016 के शारदीय नवरात्र पर 2,42,805, वर्ष 2017 के नवरात्र पर 3,02,057 वर्ष  2018 पर 3,18,753 भक्त मां के दरबार पहुंचे। अब तक नवरात्र में सबसे अधिक संख्या वर्ष 2012 में रही थी जब 3,52,893 भक्तों ने दर्शन किए थे।

 

विज्ञापन
So far 2.90 lakh devotees have visited Maa Vaishno Devi
mata vaishno devi darbar - फोटो : अमर उजाला
इस बार के नवरात्रि पर पहले से ही भक्तों की संख्या में वृद्धि का अनुमान लगाया जा रहा था। इसके चलते धर्मनगरी से लेकर भवन तक सुरक्षा को कड़ा किया गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed