फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मौसम की बेरुखीः पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, हाईवे पर पत्थर गिरने से फंसे 3000 वाहन

Fri, 29 Nov 2019 11:44 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 29 Nov 2019 11:44 AM IST
विज्ञापन
Snowfall in srinagar jammu kashmir, three thousand vehicles stranded on jammu srinagar highway
बर्फबारी और बारिश से भारी नुकसान - फोटो : बासित जरगर

जम्मू कश्मीर में बर्फबारी और बारिश से भारी नुकसान हुआ है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे लगातार दूसरे दिन बंद रहा। हाईवे पर लगभग तीन हजार वाहन फंसे हुए हैं। इससे पहले 24 घंटों में प्रदेश में पर्वतीय इलाकों में भारी हिमपात और मैदानी इलाकों में गरज के साथ बारिश होने से मुगल रोड समेत कई सड़कों को नुकसान पहुंचा है। बिजली गिरने से 50 से ज्यादा ट्रांसफार्मर को क्षति पहुंची है। कठुआ जिले में ही 43 ट्रांसफार्मरों को क्षति पहुंची है। पिछले 24 घंटों में जम्मू में 32.4 और श्रीनगर में 39.4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई है।

Snowfall in srinagar jammu kashmir, three thousand vehicles stranded on jammu srinagar highway
बर्फबारी और बारिश से भारी नुकसान - फोटो : बासित जरगर

जम्मू-श्रीनगर हाईवे के बनिहाल-रामबन खंड में विभिन्न स्थानों पर बारिश से पांच स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। परिणाम स्वरूप, जम्मू, नगरोटा, उधमपुर, रामबन, चेनानी, बटोटे, बनिहाल और कठुआ में 3000 से अधिक वाहन विभिन्न स्थानों पर फंसे हैं। बुधवार को पस्सियां गिरने के कारण शाम 5.15 बजे हाईवे को बंद कर दिया गया था।

Snowfall in srinagar jammu kashmir, three thousand vehicles stranded on jammu srinagar highway
बर्फबारी और बारिश से भारी नुकसान - फोटो : बासित जरगर

वहीं गुलमर्ग, पहलगाम समेत कश्मीर घाटी के अन्य पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज हुई है। कश्मीर के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान माइनस से नीचे रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, कश्मीर के अधिकांश हिस्सों सहित घाटी के मैदानी इलाकों में रात भर बर्फबारी हुई। विश्व प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग में रात को लगभग दो फीट बर्फबारी दर्ज की गई। जबकि पहलगाम में 11 इंच बर्फबारी हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall in srinagar jammu kashmir, three thousand vehicles stranded on jammu srinagar highway
बर्फबारी और बारिश से भारी नुकसान - फोटो : बासित जरगर

पहलगाम में न्यूनतम तापमान माइनस 1.2 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग में माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस, श्रीनगर में माइनस 0.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जम्मू में अधिकतम तापमान 20.7 और न्यूनतम तापमान 12.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
Snowfall in srinagar jammu kashmir, three thousand vehicles stranded on jammu srinagar highway
बर्फबारी और बारिश से भारी नुकसान - फोटो : बासित जरगर

राजोरी जिले के बल जरालां गांव में बारिश के चलते एक मकान ढह गया। बारिश और ओलावृष्टि के चलते जम्मू व अन्य जिलों में धान की फसल को भी नुकसान पहुंचा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed