फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

J&K: बारिश और बर्फबारी से पारा लुढ़का, घाटी में शीत लहर का प्रकोप, गुलमर्ग और राजौरी बर्फ से ढके

Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Sat, 03 Nov 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
snowfall in gulmarg and rajouri jammu kashmir
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल गुलमर्ग और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार को बर्फबारी हुई। इससे घाटी में पारा 10 डिग्री तक नीचे आ गया। अधिकारियों ने बताया कि गुलमर्ग में मध्यम बर्फबारी हुई और करीब 6 इंच बर्फ गिरी जबकि घाटी के कई ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में पूरे दिन बारिश हुई जिससे अधिकतम तापमान नीचे आ गया।


(फोटो क्रेडिट: बासित जरगर)
snowfall in gulmarg and rajouri jammu kashmir
snowfall - फोटो : बासित जरगर
मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर शहर में अधिकतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.7 डिग्री कम था। अधिकारियों ने बताया कि उत्तर कश्मीर स्कीइंग रिसॉर्ट गुलमर्ग में उच्चतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो करीब 12 डिग्री कम है। उन्होंने बताया कि समय से पहले हुई बर्फबारी के कारण घाटी में पारे में अचानक गिरावट दर्ज की गयी।

 
snowfall in gulmarg and rajouri jammu kashmir
snowfall - फोटो : बासित जरगर
घाटी के सभी मौसम केंद्रों में तापमान 10 डिग्री तक नीचे आ गया। दक्षिण कश्मीर में कोकेरनाग में पारा 9.2 डिग्री नीचे आ गया। पर्यटन उद्योग के जानकारों का मानना है कि इस सर्दी में अच्छी बर्फबारी से घाटी में पर्यटकों के आने की संख्या बढे़गी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
snowfall in gulmarg and rajouri jammu kashmir
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू में चौबीस घंटे में 5.9 मिलीमीटर बारिश हुई। यहां शुक्रवार को दिन का पारा सामान्य से 3.9 डिग्री गिरकर 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में पारा सामान्य से 5.9 डिग्री लुढ़क कर 19.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। यहां 6.6 मिलीमीटर बारिश हुई।

 
विज्ञापन
snowfall in gulmarg and rajouri jammu kashmir
snowfall - फोटो : बासित जरगर
जम्मू संभाग में बनिहाल में 42.4 बारिश के साथ दिन का तापमान सामान्य से 12 डिग्री गिरकर 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह बटोत में 41.2 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा सामान्य से 10.8 डिग्री गिरकर 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed