{"_id":"5bdc59a3bdec2269be332733","slug":"mob-in-kishtwar-attended-last-rituals-of-bjp-secretary-jammu-kashmir-who-was-killed-by-militants","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: बीजेपी सचिव को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब, आतंकियों ने की थी हत्या, लगे पाक विरोधी नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: बीजेपी सचिव को अंतिम विदाई देने उमड़ा जन सैलाब, आतंकियों ने की थी हत्या, लगे पाक विरोधी नारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Fri, 02 Nov 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
bjp jammu
- फोटो : अमर उजाला
किश्तवाड़ में गुरुवार रात को आतंकी हमले मारे गए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार को अंतिम विदाई देने के लिए कर्फ्यू के बीच हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। शाम करीब सवा चार बजे दोनों का अंतिम संस्कार श्मशान घाट पर हुआ। इस दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों से भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।
bjp jammu
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को दोपहर करीब साढ़े तीन बजे दोनों के शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले। इस दौरान कर्फ्यू की परवाह किए बिना हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह, सांसद जुगल किशोर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, विधायक सुनील शर्मा, अशोक कौल, निरंजन सिंह सहित भाजपा के कई अन्य नेता मौजूद थे। शाम करीब सवा चार बजे दोनों के बड़े बेटों ने मुखाग्नि दी। इस दौरान हर आंखें नम थीं।
bjp jammu
- फोटो : अमर उजाला
सेना की सुरक्षा में रहा चौगान मैदान, शमशान घाट
अंतिम संस्कार से पहले चौगान मैदान को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था। दोनों का अंतिम संस्कार चौगान मैदान स्थित श्मशान घाट में किया गया। चौगान मैदान में चप्प-चप्पे पर सेना के जवान मौजूद थे। जब तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी रही मैदान सेना के हवाले ही रहा।
अंतिम संस्कार से पहले चौगान मैदान को सेना ने अपने कब्जे में ले लिया था। दोनों का अंतिम संस्कार चौगान मैदान स्थित श्मशान घाट में किया गया। चौगान मैदान में चप्प-चप्पे पर सेना के जवान मौजूद थे। जब तक अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी रही मैदान सेना के हवाले ही रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
bjp jammu
- फोटो : अमर उजाला
बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं
अनिल परिहार व अजीत परिहार के अंतिम संस्कार में पुरुषों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। इस दौरान सभी ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।
अनिल परिहार व अजीत परिहार के अंतिम संस्कार में पुरुषों के साथ ही सैकड़ों की संख्या में महिलाएं पहुंची थीं। इस दौरान सभी ने नम आंखों से दोनों को अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन
bjp jammu
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान के खिलाफ हुई नारेबाजी
अंतिम संस्कार के दौरान लोगों ने जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। इससे पहले भी जब शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए निकले, तो लोगों में आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान के प्रति काफी रोष देखा गया। लोग बीच में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चल रहे थे। श्मशान घाट पर भी जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की।