फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आतंकियों की बदली रणनीति पर जम्मू-कश्मीर पुलिस का बड़ा खुलासा, साथ ही ऐसे नेताओं को लिया आड़े हाथ

Fri, 19 Feb 2021 01:01 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Feb 2021 01:01 PM IST
विज्ञापन
Shopian encounter and budgam encounter army crpf police killed terrorists in jammu Kashmir
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : अमर उजाला

कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों ने संयुक्त ऑपरेशन में तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों के पास से हथियार बरामद हुए हैं। उधर, बडगाम मुठभेड़ में पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया है। इस मुठभेड़ में घिरे दो आतंकी भाग निकले हैं। हालांकि उन्हें गोली लगी है। सुरक्षाबलों की ओर से आतंकियों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है। वहीं आईजी ने आतंकियों की बदली रणनीति के बारे में जानकारी दी है। साथ ही आवाम को गुमराह करने वाले नेताओं को आड़े हाथ लिया है।



 

Shopian encounter and budgam encounter army crpf police killed terrorists in jammu Kashmir
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

मुठभेड़ में शहीद हुए जम्मू-कश्मीर पुलिस के एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ को श्रद्धांजलि देने के बाद आईजी कश्मीर ने बताया कि बडगाम मुठभेड़ के दौरान दोनों आतंकी भाग निकले हैं। सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।


 
Shopian encounter and budgam encounter army crpf police killed terrorists in jammu Kashmir
आईजीपी कश्मीर विजय कुमार - फोटो : अमर उजाला

आईजी ने कहा कि कल रात हमें जानकारी मिली थी कि लश्कर कमांडर यूसुफ व एक अन्य आतंकी एक घर में छिपे हुए हैं। इसके बाद पुलिस सेना और सीआरपीएफ ने संयुक्त अभियान शुरू किया। मुठभेड़ के दौरान सुबह हमें पता चला कि दोनों आतंकी भाग निकले हैं लेकिन घायल हो गए हैं। आतंकियों की तलाश में डॉग स्क्वायड की मदद ली जा रही है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Shopian encounter and budgam encounter army crpf police killed terrorists in jammu Kashmir
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

मारे गए आतंकियों के बारे में उन्होंने बताया कि तीनों दक्षिण काश्मीर के आतंकी गाजी के साथी थे, और लश्कर के संगठन टीआरएफ का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हम हर चुनौती से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।


 
विज्ञापन
Shopian encounter and budgam encounter army crpf police killed terrorists in jammu Kashmir
मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : बासित जरगर

बड़ा खुलासा करते हुए आईजी ने बताया कि आतंकियों ने रणनीति बदल दी है। अब आईईडी का अधिक उपयोग करना शुरू कर दिया है। इस बदली हुई रणनीति से भी निपटने के लिए पुलिस तैयार है। इस दौरान बिना किसी का नाम लिए उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक लोग आवाम को गुमराह करने और भड़काने की कोशिश कर रहे हैं, हम कानून के अनुसार ऐसे लोगों से निपटेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed