बडगाम मुठभेड़ में जम्मू-कश्मीर पुलिस का एसपीओ मोहम्मद अल्ताफ शहीद हो गया है। शहीद एसपीओ को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पुलिस द्वारा पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
बडगाम मुठभेड़ में शहीद हुए एसपीओ को दी गई श्रद्धांजलि, देखिए तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर के शोपियां और बडगाम जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चली मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से एसपीओ शहीद हुए। इसी मुठभेड़ में शोपियां में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले के होमहिना गांव में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर तलाशी अभियान शुरू किया गया था। सुरक्षा बलों ने पूरे गांव को घेरकर घर-घर तलाशी ली। सभी प्रवेश व निकास द्वार को सील कर दिया गया है।
इस मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। शुक्रवार की सुबह सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। सूत्रों के अनुसार मारे गए आतंकवादी लश्कर के हैं।
वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान भी घायल हो गया है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाके में अभी भी तलाशी अभियान चल रहा है।