घाटी में विलय दिवस के विरोध में अलगाववादियों के बंद से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा दुकानें-व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे बंद, सड़कों पर चारों ओर सन्नाटा पसरा रहा। कश्मीर में आतंकी संगठन लश्कर ने भी काला दिवस को समर्थन दिया।
घाटी में बंद के कारण चारों ओर साधन की कोई व्यवस्था नही थी जिससे आम लोगों को आने जाने में खास परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान एक युवक अपनी बच्ची को गोंद में लेकर पैदल ही जाता नजर आया।
सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे जिससे सड़क पूरी तरह से खाली थी जिसका पूरा फायदा बच्चों ने उठाया और रोड पर जमकर अपनी साईकिल दौड़ाई।
बंद के चलते श्रीनगर में सभी दुकानें तथा व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। पेट्रोल पंप भी बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक वाहन नदारद रहे। कुछ निजी वाहन तथा आटो रिक्शा चलते दिखे। पाबंदियों के चलते सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ था।
संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बलों ने कंटीले तार बिछा रखे थे। इसके साथ ही सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। आने जाने वाले लोगों से पूछताछ करके ही जाने की इजाजत थी।