फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मारा गया लश्कर का खूंखार आतंकी कमांडर मेहरराज बंगरू, 12 लाख का था इनामी

Wed, 17 Oct 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Updated Wed, 17 Oct 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
security forces killed three militants including lashkar commander mehraj bangru in jammu kashmir
encounter - फोटो : बासित जरगर
शहर के फतेहकदल इलाके में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों ने लश्कर के टाप कमांडर मेहराजदीन बांगरू समेत तीन आतंकियों को मार गिराया। एसओजी का एक जवान शहीद भी हुआ है। मुठभेड़स्थल से हथियार और गोला बारूद बरामद किए गए हैं। आतंकी जिस मकान में छिपे थे उसे विस्फोट कर उड़ा दिया गया। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही हिंसा भड़क उठी। लोगों ने सुरक्षा बलों पर भारी पथराव किया ताकि आतंकी मौके का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहें। स्थिति को काबू में करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इससे इलाके में काफी देर तक हिंसक झड़पें चलती रहीं।


डीजीपी दिलबाग सिंह ने तीन आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि करते हुए बताया कि तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त लश्कर कमांडर व फतेहकदल निवासी मेहराजदीन बांगरू व फहाद वाजा के रूप में हुई है। तीसरे की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मुठभेड़ में रियासी के ग्रा मोड़ माहोर के कांस्टेबल कमल किशोर शहीद हो गए।


फोटो: बासित जरगर

security forces killed three militants including lashkar commander mehraj bangru in jammu kashmir
encounter - फोटो : बासित जरगर
सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि डाउनटाउन के फतेहकदल इलाके में आतंकी छिपे हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने रात में ही सैय्यद अली अकबर फतेहकदल इलाके की घेराबंदी कर ली। घेरा सख्त होता देख मकान में छिपे आतंकियों ने सुबह लगभग साढ़े छह बजे फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मार गिराए गए। पुलिस के अनुसार यह इलाका काफी घनी आबादी वाला है। सभी मकान आपस में सटे हुए हैं। किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे इस वजह से जिस मकान में आतंकी छिपे थे उसके आस-पास के मकानों को खाली कराया गया। इस वजह से आपरेशन थोड़ा लंबा चला। आतंकियों के ठिकाने को विस्फोट कर उड़ा दिया गया। इसके चलते उस मकान में आग लग गई। आस-पास के कुछ मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आस-पास के इलाकों से भारी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर आपरेशन में खलल डालने के लिए पथराव शुरू कर दिया। पथराव कर रही भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। हिंसक झड़पों के चलते पूरे इलाके में दुकानें बंद रहीं।
security forces killed three militants including lashkar commander mehraj bangru in jammu kashmir
encounter - फोटो : बासित जरगर
सभी स्कूल कालेज बंद, मोबाइल इंटरनेट ठप
मुठभेड़ के बाद हिंसा की आशंका में शहर के सभी स्कूल-कालेज बंद कर दिए गए। मोबाइल इंटरनेट सेवा की स्पीड घटा दी गई ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
security forces killed three militants including lashkar commander mehraj bangru in jammu kashmir
encounter - फोटो : बासित जरगर
पत्रकारों को सुरक्षा बलों ने पीटा
मुठभेड़ का कवरेज करने गए पत्रकारों को सुरक्षा बलों ने पीटा। कई फोटो जर्नलिस्ट के साथ धक्का-मुक्की की। इसमें कुछ पत्रकारों को गंभीर चोटें आई हैं। पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार की  विभिन्न पत्रकार संगठनों ने निंदा की है। साथ ही इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
security forces killed three militants including lashkar commander mehraj bangru in jammu kashmir
encounter - फोटो : बासित जरगर
पत्थरबाज से लश्कर का कमांडर बना बांगरू
जम्मू। श्रीनगर में मुठभेड़ में ढेर लश्कर कमांडर मेहराजदीन बांगरू पहले कुख्यात पत्थरबाज था। वह हुर्रियत के साथ जुड़ा था। बाद में उसने आतंक की राह थाम ली और कम समय में ही लश्कर का कमांडर बन बैठा। सुरक्षा बलों को उसकी लंबे समय से तलाश थी। वह श्रीनगर में युवाओं को बरगला कर आतंकी संगठन में भर्ती कर रहा था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed