{"_id":"5bc61619bdec22694753470b","slug":"municipal-election-voting-ended-with-fourth-phase-election-in-jammu-kashmir-counting-on-20th-october","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर में हिंसा, पथराव-हवाई फायरिंग के साथ अंतिम चरण में 4.2 फीसदी मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर में हिंसा, पथराव-हवाई फायरिंग के साथ अंतिम चरण में 4.2 फीसदी मतदान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
Updated Tue, 16 Oct 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकाय चुनाव के आखिरी चरण में मंगलवार को घाटी के दो जिलों में कड़ी सुरक्षा के बीच 4.2 फीसदी मतदान हुआ। सौरा वार्ड में एक भी वोट नहीं पड़े। यहां उपद्रवियों ने लगातार दूसरे दिन भी रमजान मेमोरियल स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पथराव किया। इन्हें खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। इससे भी बात नहीं बनी तो हवाई फायरिंग करनी पड़ी। पूरे दिन वहां की तनाव बनी रही। उपद्रव को देखते हुए मतदानकर्मियों को कड़ी सुरक्षा में मतदान केंद्र से सुरक्षित निकाला गया। इस मतदान केंद्र पर सोमवार की रात भी उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी की थी।
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
पूरे चुनाव में सौरा पहला वार्ड जहां वोट नहीं पड़े
अंतिम चरण में 36 वार्ड के लिए 151 प्रत्याशी थे। सौरा वार्ड में तीन प्रत्याशी थे। यहां से 11265 में से एक भी मतदाता मतदान के लिए नहीं पहुंचे। चारों चरणों में यह पहला वार्ड है जहां एक भी मतदाता बूथों तक नहीं पहुंचा। इलाके में पिछले दिनों अंसार-गज्वात-उल-हिंद के पोस्टर चस्पा मिले थे। इस साल की शुरुआत में आईएसजेके के आतंकी इशा फाजिली के मारे जाने के बाद भी इलाके में जबर्दस्त प्रदर्शन हुए थे। इस वार्ड से लगते 90 फीट इलाके में महिला अलगाववादी तथा दुख्तरान ए मिल्लत प्रमुख आसिया अंद्राबी का भी गढ़ है।

चार चरणों में पूरी रियासत में 35 फीसदी मतदान
सभी चार चरणों में पूरी रियासत में मतदान प्रतिशत 35.1 है। चार चरणों के चुनाव में 17 लाख मतदाताओं के साथ 79 नगर निकायों को शामिल किया गया था। 1145 वार्डों के लिए कुल 3372 नामांकन दाखिल किए गए थे।
सभी चार चरणों में पूरी रियासत में मतदान प्रतिशत 35.1 है। चार चरणों के चुनाव में 17 लाख मतदाताओं के साथ 79 नगर निकायों को शामिल किया गया था। 1145 वार्डों के लिए कुल 3372 नामांकन दाखिल किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
municipal election
- फोटो : बासित जरगर
मतगणना 20 को
पूरी रियासत में मतगणना 20 अक्तूबर को होगी। दोपहर तक परिणाम आने की उम्मीद है। सभी जिला मुख्यालयों पर गिनती होगी। इसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सीईओ ने बताया कि मतों की गणना के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं।

अलगाववादियों के बंद से जनजीवन प्रभावित
अलगाववादियों के बंद के आह्वान से मंगलवार को घाटी में जनजीवन प्रभावित हुआ। सभी दुकानें, पेट्रोल पंप, व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। सड़कों से सार्वजनिक वाहन गायब रहे। कुछ प्राइवेट वाहन चलते दिखे। सैय्यद अली शाह गिलानी, मीरवाइज उमर फारूक व यासीन मलिक के नेतृत्व वाले ज्वाइंट रजिस्टेंस लीडरशिप ने मतदान वाले इलाके में बंद का आह्वान किया था। साथ ही लोगों से मतदान के बहिष्कार की अपील की थी।