फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के खिलाफ अनंतनाग में सर्जिकल आपरेशन, छह ढेर, साल का सबसे बड़ा ऑपरेशन

Fri, 23 Nov 2018 07:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Fri, 23 Nov 2018 07:25 PM IST
विज्ञापन
security forces gun down six hizbul militants in anantnag jammu kashmir
encounter - फोटो : अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। आतंकियों से हुई मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया गया है। मुठभेड़ अनंतनाग के बिजबिहाड़ा के गांव सेकिपोरा में हुई। इसमें लश्कर कमांडर आजाद मलिक उर्फ दादा भी शामिल है, जो पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में भी शामिल था। सेना ने इस आपरेशन को सर्जिकल आपरेशन करार दिया है। क्योंकि इसमें बिना किसी नुकसान के छह आतंकी मारे गए। यह साल का सबसे बड़ा आपरेशन भी माना जा रहा है। मारा गया आतंकी आजाद मलिक कुख्यात आतंकी नावेद जट का सहयोगी था। आतंकियों के पास बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद हुआ है।  
security forces gun down six hizbul militants in anantnag jammu kashmir
encounter - फोटो : अमर उजाला
पुख्ता सूचना के बाद पुलिस और सेना की तरफ से संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया गया। खुद को चारों तरफ से घिरा हुआ देख आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए। ऐसा भी कहा जा रहा है कि यह इस साल का सबसे बड़ा आपरेशन है। शुजात बुखारी कश्मीरी समाचार पत्र राइजिंग कश्मीर के एडिटर थे। 14 जून को प्रेस कालोनी में नावेद जट्ट और आजाद मलिक ने उनकी हत्या कर दी थी। खुफिया एजेंसियों के इनपुट के बाद अनंतनाग में तलाशी अभियान शुरू हुआ सेना की तीन आर आर, अनंतनाग पुलिस और सीआरपीएफ की 90 बटालियन ने मिलकर आपरेशन शुरू किया। मुठभेड़ में आजाद मलिक भी मारा गया। मलिक राइजिंग कश्मीर के संपादक बुखारी की हत्या में शामिल आतंकियों में से एक था। बुखारी की हत्या 14 जून को कश्मीर के लाल चौक के पास हुई थी। 
security forces gun down six hizbul militants in anantnag jammu kashmir
encounter - फोटो : अमर उजाला
यह बड़ी कामयाबी
सेना की 15 कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल ए के भट्ट का कहना है कि मुठभेड़ में मारे छह आतंकी एक बड़ी कामयाबी है। यह एक सर्जिकल आपरेशन था। आतंकियों को वहां घुसकर मारा गया, यहां यह लोग छुपकर बैठे हुए थे। यह भी बड़ी बात है कि इस आपरेशन में किसी नागरिक और जवान की जान का नुकसान नहीं हुआ। 

मुठभेड़ होते ही प्रदर्शन शुरू
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह मुठभेड़ होते ही स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए और सेना के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। सेना पर पथराव भी किया गया। भीड़ को तीतर बीतर करने के लिए आंसू गैस के गोलों का प्रयोग करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
security forces gun down six hizbul militants in anantnag jammu kashmir
encounter - फोटो : अमर उजाला
इंटरनेट सेवा बंद की
इस घटना के बाद अनंतनाग और कुछ अन्य इलाकों में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया। ताकि सोशल मीडिया पर कोई दुर्पचार न हो। 20 नवंबर को शोपियां के नदीगाम इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में हिजबुल मुजाहिदीन के चार आतंकियों को मार गिराया था।

लंबी लड़ाई की तैयारी में थे आतंकी
सूत्रों का कहना है कि आतंकी अपने साथ भारी मात्रा में गोला बारूद लाए थे। वह कश्मीर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे। आतंकियोें से बरामद किए गोला बारूद में एके 47, ग्रेनेड आदि मिले हैं। 
विज्ञापन
security forces gun down six hizbul militants in anantnag jammu kashmir
encounter - फोटो : अमर उजाला
मारे गए आतंकियों में यह शामिल
आजाद मलिक, अबू हंजाला, फिरदौस अहमद, अबू उल कासिम, अबू अयान बासित सभी लश्कर के आतंकी हैं। इसके अलावा दो हिजबुल मुजाहिदीन के हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed