फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहीद जवान के घर में दो महीने बाद बजनी थी शहनाई, अब डोली की जगह उठेगी खुद की अर्थी

Tue, 20 Nov 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/श्रीनगर Updated Tue, 20 Nov 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
crpf jawan martyred in pulwama jammu kashmir militant attack,last rites in uttarakhand
crpf
पुलवामा जिले में आतंकी हमले में शहीद हुए चंद्रिका प्रसाद ने रविवार शाम करीब चार बजे घर पर फोन कर मां रामरति सहित पूरे परिवार से बातचीत की थी। परिजनों को उन्होंने चुनाव ड्यूटी पर जाने की बात बताई। कहा कि छुट्टी पर घर आने के बाद बेटी नीतू की शादी की तारीख तय करेंगे। शहीद के बड़े पुत्र अनिरुद्ध प्रसाद ने बताया कि उनकी बहन नीतू की शादी जनवरी में तय की गई थी और यह इंतजार हो रहा था कि पिता के घर आते ही तारीख तय कर दी जाएगी। इससे पहले चंद्रिका प्रसात तीन माह पहले छुट्टी पर घर आए थे।
crpf jawan martyred in pulwama jammu kashmir militant attack,last rites in uttarakhand
crpf
दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के काकपोरा में सीआरपीएफ कैंप पर हमले की जांच शुरू कर दी गई है। सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी वीएसके कमुदी ने कहा कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है। सीआरपीएफ आतंकवाद के मोर्चे पर डटकर काम करेगी। आगे भी कार्रवाई की जाएगी। आतंकी हमले में शहीद सीआरपीएफ जवान चंद्रिका प्रसाद को सोमवार को श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। वह उत्तराखंड के जिला उधमसिंह नगर के खेलारिया गांव के निवासी थे। अब परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं।

 
crpf jawan martyred in pulwama jammu kashmir militant attack,last rites in uttarakhand
सीआरपीएफ के जवान
हुमहामा में सीआरपीएफ के आरटीसी मुख्यालय में स्पेशल डीजी वीएसके कमुदी, आईजी कश्मीर एसपी पाणि सहित अन्य अधिकारियों ने श्रद्धांजलि दी। साथी जवानों ने नम आंखों के साथ और चंद्र्रिका प्रसाद अमर रहे के नारे लगा रहे थे। इसके बाद एयर इंडिया के विमान से शव को पैतृक आवास भेजा गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
crpf jawan martyred in pulwama jammu kashmir militant attack,last rites in uttarakhand
crpf
स्पेशल डीजी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पंचायत चुनाव चल रहे हैं। उम्मीद है कि इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों की भागीदारी होगी। कहा कि सभी बलों के बीच समन्वय बेहतर है। हम यहां पर लोगों की बीच शांति और अमन बहाली के लिए काम करते हैं। स्थानीय लोगों को अगवा कर उनके साथ जो ज्यादती की गई वह सारे लोग देख रहे हैं।

 
विज्ञापन
crpf jawan martyred in pulwama jammu kashmir militant attack,last rites in uttarakhand
crpf
ज्ञात हो कि कांस्टेबल चंद्रिका प्रसाद उस समय गंभीर रूप से घायल हुए जब 2 से 3 अज्ञात आतंकियों ने रविवार शाम काकपोरा रेलवे ट्रैक के करीब सीआरपीएफ की डी-183 कंपनी के कैंप पर हमला किया। संतरियों पर पहले यूबीजीएल दागे और बाद में बर्स्ट फायर किया। उन्हे तुरंत नजदीक के अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed