फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली से समय पर कटड़ा पहुंची वंदे भारत ट्रेन, दूसरा ट्रायल भी सफल, सप्ताह में चलेगी छह दिन

Sat, 28 Sep 2019 10:24 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sat, 28 Sep 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
second trial run of vande bharat express successful between delhi via ambala-ludhiyana-jammu-katra
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची जम्मू - फोटो : अमर उजाला
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के लिए बहुप्रतीक्षित वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का दूसरा ट्रायल भी सफल रहा है। नवरात्र पर तीन अक्तूबर से दिल्ली-कटड़ा रूट पर शुरू होने जा रही इस अत्याधुनिक रेल सेवा से कटड़ा से दिल्ली का फासला 12 के बजाय आठ घंटे में पूरा हो जाएगा। तीन अक्तूबर से ट्रेन का परिचालन सप्ताह में छह दिन होगा। शनिवार को दूसरे ट्रायल में भी ट्रेन का परिचालन तमाम तकनीकी कसौटियों पर खरा उतरा। 
second trial run of vande bharat express successful between delhi via ambala-ludhiyana-jammu-katra
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सुबह छह बजे दिल्ली से कटड़ा के लिए रवाना की गई। ट्रेन अंबाला, लुधियाना, जम्मू तवी स्टेशनों से होकर दोपहर दो बजे कटड़ा स्टेशन पर पहुंची। ट्रेन राज्य के प्रवेशद्वार पर कठुआ स्टेशन से सुबह 11:46 बजे गुजरी, जबकि राज्य में पहले स्टॉपेज जम्मू में ट्रेन का आगमन दोपहर 12:32 बजे हुआ। वहीं, श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा से ट्रेन को कटड़ा से दोपहर बाद तीन बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। 

 
second trial run of vande bharat express successful between delhi via ambala-ludhiyana-jammu-katra
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
वापसी में ट्रेन जम्मू में 3:45 बजे पहुंची, जहां से ट्रेन को दिल्ली में रात 11:00 बजे पहुंचना था। रेलवे के सहायक ऑपरेशनल मैनेजर जितेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को ट्रेन का दूसरा ट्रायल किया गया है। तीन अक्तूबर से ट्रेन का दिल्ली-कटड़ा रूट पर सप्ताह में छह दिन परिचालन शुरू होगा। दूसरे ट्रायल में तमाम तकनीकी पहलुओं पर ट्रेन का परिचालन सही रहा है। यह ट्रेन दिल्ली-कटड़ा रूट पर ट्रेन से सफर को चार घंटे कम करेगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
second trial run of vande bharat express successful between delhi via ambala-ludhiyana-jammu-katra
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र पर दर्शनार्थियों को सौगात
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बड़ी सौगात होगी। खासकर दिल्ली के अलावा पंजाब और हरियाणा से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कटड़ा पहुंचते हैं। इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन की सौगात रेलवे यात्रियों को समय की बचत के साथ ज्यादा सुरक्षा भी प्रदान करेगी। वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से वाराणसी रूट पर चल रही है।

 
विज्ञापन
second trial run of vande bharat express successful between delhi via ambala-ludhiyana-jammu-katra
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन - फोटो : फाइल, अमर उजाला
अत्याधुनिक सेफ्टी फीचर
सहायक ऑपरेशनल मैनेजर ने बताया कि कटड़ा पहुंचने वाली यह सबसे तेज गति वाली रेलगाड़ी है। इसमें सेफ्टी फीचर भी अत्याधुनिक हैं। रेलगाड़ी के दरवाजों पर लाइट सिस्टम के साथ सेंसर लगाए गए हैं। विश्वस्तरीय मानकों पर तैयार ट्रेन मेें चेयर कार सुविधा है। ट्रेन के चलते ही दरवाजे अपने आप लॉक हो जाते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस में कुछ संशोधन किए गए हैं। इसमें अधिक आरामदायक सीटें होने के साथ ही पैंट्री में अधिक जगह होगी। यह ट्रेन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसे बुलेट ट्रेन के आकार में डिजाइन किया गया है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed