Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news

Jammu News: बच्चों को संक्रमण से बचाने और इलाज के नए तरीकों पर मंथन

विज्ञापन
health news
इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की सिटी शाखा की तरफ से आयोजित कार्यशाला में भाग लेते डॉक
- आईएपी की सिटी शाखा में कार्यशाला, 40 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। इंडियन एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (आईएपी) की सिटी शाखा की ओर से बच्चों में संक्रामक बीमारियों के प्रबंधन और उपचार को लेकर आईडी मंथन कार्यशाला आयोजित की गई। आईएपी प्रेसिडेंशियल एक्शन प्लान 2026 के तहत आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य बाल रोग विशेषज्ञों को बीमारियों के इलाज और रोकथाम से जुड़ी नवीनतम जानकारी और दिशा-निर्देशों से अवगत कराना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ आईएपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. नीलम मोहन के वीडियो संबोधन से हुआ। शैक्षणिक कार्यक्रम में पांच सत्र आयोजित किए गए, जिनमें विशेषज्ञों ने बच्चों में होने वाली विभिन्न संक्रामक बीमारियों, उनके उपचार और बचाव के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इसमें जम्मू के 40 से अधिक बाल रोग विशेषज्ञों ने भाग लिया।
विज्ञापन

जीएमसी जम्मू के बाल रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. संजीव कुमार डीगरा ने अतिथियों का स्वागत किया। वक्ताओं डॉ. अश्विनी सूद, डॉ. योगेश दीक्षित, डॉ. महेश गुप्ता, डॉ. सुशील शर्मा और डॉ. मौसिन मुस्तफा बट ने विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला में पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक के. गुप्ता, डॉ. जीएस सैनी और डॉ. रविंदर के. गुप्ता सहित वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुभाष एस. सलाथिया, डॉ. केवल समोत्रा, डॉ. मोहम्मद रजाक, डॉ. अनुज भट्टी, डॉ. पंकज गुप्ता और डॉ. राजेश कौल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed