फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीरः आतंकवादियों के सफाए के बाद भारत माता के वीर सपूतों ने ऐसे मनाया जश्न, देखिए तस्वीरें

Sat, 28 Sep 2019 05:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Sep 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
Indian troops celebrate after eliminating  three terrorists in Batote town of Ramban Jammu
जश्न मनाते सेना के जवान - फोटो : ani

जम्मू-कश्मीर के रामबन में बटोट-डोडा रोड इलाके में शनिवार को सेना और आतंकवादियों के बीच कई घंटे मुठभेड़ चली। इस दौरान जवानों ने आतंकवादियों से आत्मसमर्पण करने की अपील भी की। लेकिन आतंकवादी लगातार सेना पर फायरिंग करते रहे। इसके साथ ही सेना ने भी मोर्चा संभाला। सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों की मौजूदगी की सूचना पर इलाके की घेराबंदी की। आतंकियों ने खुद को घिरा हुआ देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।



Indian troops celebrate after eliminating  three terrorists in Batote town of Ramban Jammu
जश्न मनाते सेना के जवान - फोटो : ani

जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हुई। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। इस मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकवादियों को मार गिराया है। वहीं चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं।

Indian troops celebrate after eliminating  three terrorists in Batote town of Ramban Jammu
जश्न मनाते सेना के जवान - फोटो : ani

भारतीय सेना के प्रवक्ता कर्नल देवेंद्र आनंद ने बताया कि आज यानी कि शनिवार सुबह करीब 7:30 बजे दो व्यक्तियों ने बटोट-डोडा रोड पर एक नागरिक के वाहन को रोकने की कोशिश की। वाहन चालक को दोनों के हाव-भाव और हुलिये पर संदेह हुआ। उसने इस मामले की जानकारी पास के ही सेना पोस्ट को दी। भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत दोनों संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian troops celebrate after eliminating  three terrorists in Batote town of Ramban Jammu
जश्न मनाते सेना के जवान - फोटो : ani

रामबन के बटोट इलाके में एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि सिविल ड्रेस और हाथों में बंदूक लिए तीन आतंकी पड़ोस के घर में घुसे। इस दौरान उस परिवार के सभी सदस्य बाहर आ गए। बताया कि आतंकियों ने घर के मालिक को उनके ही घर में कैद कर लिया है। कहा कि सेना के जवानों ने हम लोगों को बचाया।

विज्ञापन
Indian troops celebrate after eliminating  three terrorists in Batote town of Ramban Jammu
जश्न मनाते सेना के जवान - फोटो : ani
तीनों आतंकियों को ढेर करने के बाद सेना के जवानों ने जश्न मनाया। इस दौरान भारत माता की जय और भारतीय सेना की जय जयकार से इलाका गूंज उठा।
 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed