PICS: नदी में गिरी कार, दंपत्ति की मौत, बेटा लापता
जम्मू से श्रीबूड्ढा अमरनाथ यात्रा पर जा रही सेंट्रो कार रविवार सुबह पुंछ मंडी मार्ग पर पुलस्त नदी में बेकाबू होकर गिर गई। कार में सवार दंपति की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और तीन साल का बेटा लापता बताया जा रहा है। घायल व्यक्ति को जीएमसी रेफर कर किया गया है और मौके से लापता बच्चे की तलाश पुलिस कर रही है। मृतकों में कर्ण डोगरा (35) और उनकी पत्नी शीतल शर्मा (29) शामिल हैं जो हरि मार्केट जम्मू के रहनेवाले हैं। जबकि उनका पुत्र इयान डोगरा लापता है और शीतल शर्मा के भाई रोहित शर्मा (26) पुत्र गिरधारी लाल निवासी पलोड़ा जम्मू गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज जीएमसी में जारी है।
PICS: नदी में गिरी कार, दंपत्ति की मौत, बेटा लापता
पुलिस और ग्रामीण नदी में बच्चे की तलाश में लगे हुए हैं। समाचार लिखे जाने तक बच्चे का कोई पता नहीं चल पाया था। जानकारी के अनुसार रविवार करीब 11 बजे जम्मू से श्रीबूड्ढा अमरनाथ की यात्रा पर जा रहे यात्रियों की सेंट्रो नंबर जेके02जी-4554 अपने गंतव्य से करीब छह किलोमीटर पूर्व गांव तिंबरा के पास चालक के नियंत्रण से बाहर होकर करीब सौ मीटर नीचे पुलस्त नदी में जा गिरी जिससे उसमें सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।
PICS: नदी में गिरी कार, दंपत्ति की मौत, बेटा लापता
जबकि उनका बेटा नदी में बहने से लापता हो गया और मृत महिला का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मृतकों के शवों को नदी में गिरी कार से निकालकर घायल को उपजिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल को जीएमसी रेफर कर दिया गया। इसी बीच रविवार शाम पांच बजे पुंछ के कुछ व्यापारी जो कि मृतक कर्ण डोगरा के साथ रेडीमेड का व्यापार करते थे, शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद जम्मू के लिए रवाना हो गए।
PICS: नदी में गिरी कार, दंपत्ति की मौत, बेटा लापता
पुंछ की पुलस्त नदी में गिरी कार हादसे में मारे गए दंपति बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन नहीं कर सके। बड़े उत्साहित मन के साथ करण डोगरा, उनकी पत्नी, बेटा, साला और साले की बेटी दर्शन के लिए जम्मू से निकले थे। दुर्भाग्यपूर्ण करण डोगरा, उनकी पत्नी शीतल शर्मा उर्फ कनिष्का की मौत हो गई, जबकि बेटे अभियान का कुछ पता नहीं चला है। साला रोहित और बेटी जख्मी हैं। करण धार्मिक आस्था में विश्वास रखते थे। इलाके, गली, मोहल्ले, बाजार में लगने वाले लंगर और मेले में योगदान के लिए हमेशा तत्पर रहते थे।
PICS: नदी में गिरी कार, दंपत्ति की मौत, बेटा लापता
करण अपनी पत्नी शीतल और बच्चों को मुट्ठी स्थित मायके छोड़कर पुंछ और राजोरी पैसे का लेनदेन करने के लिए जा रहा था, लेकिन मुट्ठी पहुंचने पर उन्होंने बुड्ढा अमरनाथ के दर्शन करने की योजना बनाई थी। शनिवार सुबह वे घर से निकले थे। फिर दर्शन करने के बाद उन्होंने पैसे का लेन-देन करके वापस आना था, लेकिन इससे पहले यह मनहूस घड़ी में हादसा हो गया। करण कई खास दिनों पर व्रत रखते थे।