फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बर्फ में फुटबाल! कड़ाके की ठंड में रियल कश्मीर के खिलाड़ियों का जोश देख दबा लेंगे दांतो तले उंगलियां

Fri, 13 Dec 2019 04:46 PM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 13 Dec 2019 04:46 PM IST
विज्ञापन
Real Kashmir players are practicing football in cold winter
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : बासित जरगर

आई लीग में अपना लोहा मनवाने वाला प्रदेश का एक मात्र फुटबाल क्लब रियल कश्मीर एफसी पांच अगस्त को अनुच्छेद 370 के हटने के बाद होम ग्राउंड में अपने समर्थकों के सामने खेलने को बेसब्री से इंतजार कर रहा है। खराब मौसम के बीच भी लगातार टीम के खिलाड़ी प्रैक्टिस कर रहे हैं। कोच के अनुसार होम ग्राउंड में समर्थकों के सामने खेलने का टीम पर प्रेशर है,उम्मीद है कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में समर्थक टीम का हौसला बढ़ाने पहुंचेंगे।  



 

Real Kashmir players are practicing football in cold winter
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में पिछले पांच दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड का असर यहां होने वाले आई लीग के खेलों पर भी पड़ा है। श्रीनगर के टीआरसी टर्फ पर अपने समर्थकों के सामने हुनर का जलवा दिखाने के लिए उत्सुक रियल कश्मीर एफसी के खिलाड़ियों को भी मौसम की मार के चलते इंतजार करना पड़ रहा है।

Real Kashmir players are practicing football in cold winter
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : बासित जरगर

खराब मौसम के बीच रद्द हो रही उड़ानों के कारण 12 दिसम्बर को गोकुलम फुटबॉल क्लब और 15 दिसम्बर को चर्चिल ब्रदर्स के साथ होने वाले मैच रद्द कर दिये गए। लेकिन 26 दिसम्बर को चेन्नई सिटी के साथ होम ग्राउंड पर होने वाले मुकाबले का यहां के फुटबॉल प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार है। रियल कश्मीर एफसी के अभी भी 11 में से 9 मुकाबले बाकी हैं, इन्हें होम ग्राउंड पर खेला जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Real Kashmir players are practicing football in cold winter
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : बासित जरगर

रियल कश्मीर एफसी ने पिछले तीन वर्षों में काफी लोकप्रियता हासिल की है। रियल कश्मीर एफसी ने सितंबर 2016 में पहली बार दुरंद कप में भाग लेकर किसी नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में भाग लिया था। यह क्लब जम्मू कश्मीर का पहला ऐसा क्लब बना, जिसने विदेशी मिट्टी पर अपने मुकाबले खेले।

विज्ञापन
Real Kashmir players are practicing football in cold winter
अभ्यास करते खिलाड़ी - फोटो : बासित जरगर

2017-18 आई लीग सेकेंड डिवीजन में हिंदुस्तान एफसी को हराने के बाद विजेता रहे इस क्लब को 2018-19 में आई लीग में भाग लेने की अनुमति मिली। आज टीम में 14 स्थानीय, 6 विदेशी और 10 ऐसे प्लेयर हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से हैं।
 

 

एक टीम के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने और अपने समर्थकों को खुश करने का प्रेशर जरूर है, लेकिन उम्मीद है कि हम उन्हें निराश नहीं करेंगे।
-डेविड रॉबर्ट्सन, टीम कोच

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed